जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 16 किलोग्राम मादक पदार्थ सहित एक तस्कर गिरफ्तार

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 16 किलोग्राम मादक पदार्थ सहित एक तस्कर गिरफ्तार

जयपुर, 07 अक्टूबर 2025 | गौरव कोचर 
अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान “क्लीन सिटी” (Clean City) के तहत जयपुर पूर्व जिला विशेष टीम (DST) और आदर्श नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मादक पदार्थ की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने 16 किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ (लैस्ड) जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जयपुर (पूर्व) के पुलिस उपायुक्त लाठो नैन (IPS) ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अक्काज केसरी (RPS) के सुपरविजन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सुधार (RPS) के निर्देशन में थाना अधिकारी राजेश कुमार (Inspector) के नेतृत्व में DST और थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।

इस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नागरिक नगर इलाके में नशीले पदार्थ की तस्करी में लिप्त युवक नजीर लस्सी पुत्र देवरथ लस्सी (उम्र 24 वर्ष, निवासी दादीपुरा, झोपड़पट्टी, थाना टोंक फाटक, जयपुर दक्षिण) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 किलोग्राम लैस्ड (अवैध मादक पदार्थ) तथा तस्करी में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल RJ60SW0224 बरामद की।

आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण संख्या 237/2025 दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह लगभग छह माह से इस अवैध कारोबार में सक्रिय है और जयपुर शहर के विभिन्न इलाकों में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर नशा करने वालों को 300 से 350 रुपये प्रति पैकेट के हिसाब से बेचता है।

DST टीम द्वारा तस्कर के सप्लाई नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश के लिए आगे की जांच जारी है।
बरामदगी की सफलता में मुख्य भूमिका SI निरज लाल, कांस्टेबल देवेंद्र, आयुष, हरिशंकर, मनोज, गिरीश, रविंद्र, और फतेहसिंह की रही।

जयपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या निकटतम थाने में साझा करें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

महिला आईटीआई जोधपुर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ और ‘हर घर तिरंगा’ पर संगोष्ठी आयोजित

जोधपुर / प्रीति बालानी/ केंद्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा...

अचल संपत्ति लेन-देन में SFT अनुपालन को सुदृढ़ करने के लिए आयकर निदेशालय का आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

जयपुर/ नरेश गुनानी/ आयकर निदेशालय (खुफिया एवं आपराधिक अन्वेषण...