जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जवाहर नगर थाना पुलिस ने ‘AREA DOMINATION’ अभियान के तहत 23 साल से फरार पशु चोर सहित 4 स्थाई वारंटी दबोचे, 36 गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/जयपुर ईस्ट जिला पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘AREA DOMINATION’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्रीमती रंजीता शर्मा (IPS) के अनुसार, विशेष पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश (IPS) के निर्देशानुसार 23 और 24 जून 2026 को आदतन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, स्थाई वारंटियों और भगोड़ों की धरपकड़ के लिए एक व्यापक अभियान चलाया गया।

​यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) आलोक सिंघल के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस आयुक्त (आदर्शनगर) सुरेन्द्र सिंह बांगडवा के सुपरविजन में जवाहर नगर थानाधिकारी सरला यादव (पु.नि.) के नेतृत्व में 4 विशेष टीमों का गठन कर की गई।

​23 साल से फरार चल रहा पशु चोर चढ़ा हत्थे

​इस कार्रवाई की सबसे बड़ी कामयाबी 23 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी रही। पुलिस ने पशु चोरी के मामले में दो दशक से अधिक समय से आंखमिचौली खेल रहे 60 वर्षीय भजनी उर्फ भजन लाल मीना को धर दबोचा। इसके अलावा पुलिस टीमों ने अथक प्रयास और मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 4 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया और 4 अन्य स्थाई वारंटों का अलग तरीकों से निस्तारण करने में सफलता पाई।

​निरोधात्मक कार्रवाई और आबकारी व जुआ एक्ट में मामले दर्ज

​अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने चिन्हित अपराधियों और वारंटियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। इस दौरान:

  • 36 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत एहतियातन गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
  • पिंटू प्रजापत नाम के आरोपी को अवैध शराब बेचते हुए पकड़े जाने पर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
  • रवि कुमार महाजन को सट्टे की खाईवाली करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

क्र.सं.

आरोपी का नाम व उम्र

पिता का नाम व जाति

निवासी

अपराध/श्रेणी

1

नासिर मोहममद (38 साल)

जमील मोहम्मद (मुसलमान)

मकान नं. 2/140, आजाद नगर कच्ची बस्ती, थाना ट्रांसपोर्ट नगर, जयपुर

स्थाई वारंटी

2

भजनी उर्फ भजन लाल (60 साल)

प्रभाती लाल (मीना)

ग्राम बाढ बराउंदा, थाना मानपुर, जिला दौसा

स्थाई वारंटी (23 साल से फरार)

3

लक्ष्मण योगी (52 साल)

बद्री प्रसाद (योगी)

ग्राम बढी कमलपुर, थाना महुवा, जिला दौसा

स्थाई वारंटी

4

रिषी (48 साल)

जसवंत सिंह (ब्राह्मण)

टीला नम्बर 7ए, कच्ची बस्ती, थाना जवाहर नगर, जयपुर

स्थाई वारंटी

5

रविकुमार (33 साल)

विनोद कुमार (महाजन)

4231, सूरजपोल बाजार, चोकडी तोफखाना, थाना रामगंज, जयपुर

जुआ अधिनियम

6

पिन्टु प्रजापत (26 साल)

कजोडमल (प्रजापत)

मकान सर्वे नं. 31, टीला नं. 2, कच्ची बस्ती, जवाहर नगर, जयपुर

आबकारी अधिनियम

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

​इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में सरला यादव (पु.नि. थानाधिकारी), शिव कुमार (सउनि), राम बाबू (सउनि), रामजी लाल (हैड कानि. 2012), रमेश चंद (हैड कानि. 568), मानसिंह (हैड कानि. 750), हरकेश (हैड कानि. 1050), कैलाश चंद (हैड कानि. 494), अशोक कुमार (कानि. 9462), धर्मपाल (कानि. 12592), विनोद कुमार (कानि. 6169), बनवारी लाल (कानि. 12333), गजानंद (कानि. 9336), मुकेश कुमार (कानि. 2542), कैलाशी (महिला कानि. 11347) एवं कमोद (महिला कानि. 3307) शामिल रहे।

विशेष नोट: स्थाई वारंटियों को ट्रेस कर उनकी गिरफ्तारी व वारंटों के निस्तारण में कांस्टेबल विनोद कुमार (6169) और कांस्टेबल बनवारी लाल (9333) की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related