जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन री-कॉल’ के तहत 790 मोबाइल बरामद, ‘म्यूल हन्टर’ अभियान में साइबर ठग गिरफ्तार

गौरव कोचर 

जयपुर | 04 मई, 2026

​जिला जयपुर पूर्व पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध और गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन री-कॉल” और “ऑपरेशन म्यूल हन्टर” के तहत करोड़ों रुपये की संपत्ति और ठगी गई राशि को सुरक्षित किया गया है।

​’ऑपरेशन री-कॉल’: खोई हुई मुस्कान लौटी

​अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के सुपरविजन एवं सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर) प्रियंका वैष्णव के नेतृत्व में तकनीकी शाखा ने विशेष अभियान चलाकर इस वर्ष अप्रैल माह तक कुल 790 मोबाइल फोन रिकवर किए हैं।

  • बाजार कीमत: बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 1.50 से 02 करोड़ रुपये है।
  • अप्रैल की उपलब्धि: अकेले अप्रैल माह में CEIR पोर्टल की मदद से विभिन्न राज्यों और राजस्थान के अलग-अलग जिलों से 400 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
  • लाभार्थी: ये मोबाइल बुजुर्गों, महिलाओं, मजदूरों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के थे, जिन्हें पाकर पीड़ितों के चेहरे पर खुशी लौट आई।

​साइबर सेल की वित्तीय स्ट्राइक

​साइबर पोर्टल पर दर्ज धोखाधड़ी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने वर्ष 2026 में अब तक 3,85,24,353 रुपये की राशि को होल्ड (फ्रिज) करवाया है। इसमें से 65,48,465 रुपये की राशि सफलतापूर्वक पीड़ितों के बैंक खातों में रिफंड करवाई जा चुकी है।

​’ऑपरेशन म्यूल हन्टर’: फर्जी अकाउंट्स पर प्रहार

​फर्जी बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है:

  • ​थाना बजाज नगर एवं प्रताप नगर में 01-01 आपराधिक प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • ​अभियान के तहत कुल 17 इस्तगासा (निवारक कार्रवाई) पेश की गई।
  • ​आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है।

​पुलिस टीम की अहम भूमिका

​इस पूरी कार्रवाई और मोबाइल रिकवरी में गौरव सोलंकी (हैडकानि 2418), संजय राहड़ (हैडकानि 2419), भूपेन्द्र (कानि 9662), दयाराम (कानि 8369), अशोक कुमार (हैडकानि 2168), सूरज (कानि 11808), कमलेश (कानि 4271), विनोद कुमार (कानि 5119), सियाराम (कानि 11890), भूराराम (कानि 9218), ब्रजमोहन (कानि 3582), जय मीणा (कानि 6344), कमलेश कुमार (कानि 9808), पवन (कानि 11378), हनुमान (कानि 11087), दीपक (कानि 10386), धर्मसिंह (कानि 4224), नरेश कुमार (कानि 9438), अंजना (मकानि 3693), लेखराज गढवाल (कानि 10555), पंकज कुमार (कानि 11282), हरिराम (कानि 8543), मनोज कुमार (कानि 9455), उर्मिला (मकानि 7977), अशोक कुमार (कानि 11168) एवं राजकुमार (कानि 11468) की सराहनीय भूमिका रही।

आमजन के लिए पुलिस की अपील:

  1. CEIR पोर्टल: मोबाइल गुम होने पर भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड कर स्वयं भी ट्रेस कर सकते हैं।
  2. तत्काल सूचना: साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
  3. सावधानी: किसी भी लालच में आकर अपना बैंक अकाउंट साझा न करें। खाता खरीदने या बेचने वालों की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

कमला एकादशी पर पुष्कर सरोवर में पंचतीर्थी स्नान शुरू, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

हरि प्रसाद शर्मा  पुष्कर (अजमेर)। धार्मिक नगरी पुष्कर में कमला...