जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नियमों के विरुद्ध संचालित ‘Oranz Body Spa’ पर छापा, 2 मैनेजर सहित 6 गिरफ्तार
| गौरव कोचर
जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय की विशेष टीम (CST) ने चित्रकूट थाना इलाके में स्थित ‘ओरेंज बॉडी स्पा’ (Oranz Body Spa) सेंटर पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस द्वारा जारी गाइडलाइन और नियमों के उल्लंघन तथा अनियमितताएं पाए जाने पर सेंटर के 2 मैनेजरों और 4 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है।
गाइडलाइन के उल्लंघन पर कड़ा एक्शन
पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन और विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश के निर्देशन में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध अभिजीत सिंह के नेतृत्व वाली CST टीम ने चित्रकूट स्थित ओरेंज बॉडी स्पा सेंटर की जांच की। जांच के दौरान संचालन संबंधी आवश्यक दस्तावेजों में भारी अनियमितता पाई गई।
हंगामे के बाद पुलिस ने की गिरफ्तारी
कार्रवाई के दौरान वहां उपस्थित लोग अचानक उग्र हो गए और पुलिस कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत सख्त रुख अपनाते हुए 2 मैनेजर और 4 ग्राहकों को धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) 2023 के तहत गिरफ्तार कर लिया। स्पा सेंटर पर हुई इस अचानक छापेमारी से क्षेत्र के अन्य स्पा संचालकों में खलबली मच गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
मैनेजर:
- राहुल भदौरिया (30): निवासी जैतपुर, आगरा (उत्तरप्रदेश), हाल निवासी चित्रकूट, जयपुर।
- राजा उर्फ आकाश शर्मा (28): निवासी रामशाहबाद रोड, आगरा (उत्तरप्रदेश), हाल निवासी लालकोठी, जयपुर।
ग्राहक:
3. रवि मोटवानी उर्फ अंकित (37): निवासी शिव कॉलोनी, अलवरगेट, अजमेर।
4. गोविन्द सिंह (33): निवासी रघुनाथ विहार, सिरसी रोड, जयपुर।
5. विशाल जांगिड़ (32): निवासी नाडी का फाटक, बैनाड रोड, जयपुर।
6. अमित सारवान (35): निवासी राजीव नगर, खातीपुरा रोड, जयपुर।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम:
सचिन मित्तल (पुलिस आयुक्त), राहुल प्रकाश (विशेष पुलिस आयुक्त), अभिजीत सिंह (पुलिस उपायुक्त अपराध) एवं CST आयुक्तालय जयपुर की टीम।
