जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विद्याधर नगर में शातिर मोबाइल व चेन स्नैचर नाबालिग निरुद्ध, 4 मोबाइल बरामद

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विद्याधर नगर में शातिर मोबाइल व चेन स्नैचर नाबालिग निरुद्ध, 4 मोबाइल बरामद

| गौरव कोचर

जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्तालय की C.S.T. (सिटी स्पेशल टीम) और विद्याधर नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर में आतंक का पर्याय बने एक शातिर नाबालिग स्नैचर को निरुद्ध करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 04 मोबाइल भी बरामद किए हैं।

वारदात का खुलासा और गिरफ्तारी

​जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन और विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के निकट सुपरविजन में C.S.T. ने आसूचना संकलन कर विद्याधर नगर पुलिस के साथ मिलकर इस शातिर नाबालिग को पकड़ा।

क्या था मामला?

​6 सितंबर 2025 को विद्याधर नगर निवासी श्रीमती रंजना वर्मा अपने बच्चों के साथ केशव पार्क जा रही थीं। इसी दौरान स्पलेंडर बाइक पर आए दो लड़कों ने झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन छीन ली थी। इस संबंध में थाना विद्याधर नगर में बीएनएस की धारा 304 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में पूर्व में भी एक नाबालिग को निरुद्ध कर चेन बरामद कर चुकी है।

शातिर तरीके से देता था अंजाम

​पूछताछ में सामने आया कि निरुद्ध नाबालिग बेहद शातिराना तरीके से वारदातों को अंजाम देता था:

  • चोरी के वाहनों का प्रयोग: वारदात के लिए अक्सर चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करता था।
  • अकेली महिलाओं को निशाना: सुनसान रास्तों पर अकेली आने-जाने वाली महिलाओं को चिन्हित कर झपट्टा मारता था।
  • राहजनी: राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर रफूचक्कर हो जाता था।

बरामदगी का विवरण

​पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से 04 मोबाइल बरामद किए हैं। जांच में पता चला है कि ये मोबाइल विश्वकर्मा, मुरलीपुरा (जयपुर) और सवाई माधोपुर जिले से छीने गए थे, जिनकी गुमशुदगी पहले से ही संबंधित थानों में दर्ज है। अब तक की जांच में यह नाबालिग 04 से अधिक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर चुका है।

पुलिस टीम: सचिन मित्तल, राहुल प्रकाश, अभिजीत सिंह एवं C.S.T. व थाना विद्याधर नगर की संयुक्त टीम।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पीआईईटी में ‘आईट्रिपलई दिल्ली सेक्शन कांग्रेस’ का भव्य आयोजन: तकनीक और नेतृत्व का अनूठा संगम

पीआईईटी में 'आईट्रिपलई दिल्ली सेक्शन कांग्रेस' का भव्य आयोजन:...