जयपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: वांछित / ईनामी अपराधी गिरफ्तार
गौरव कोचर
जयपुर, 6 अक्टूबर 2025। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में वांछित और ईनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु आयोजित विशेष अभियान के तहत रिछपाल सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध के निकट सुपरविजन एवं नेतृत्व में CST आयुक्तालय जयपुर की टीम ने अपराधियों के संभावित स्थानों पर छापेमारी कर सूचना संकलित की।
इस कार्यवाही के परिणामस्वरूप पुलिस थाना कोतवाली जयपुर (उत्तर) में दर्ज प्रकरण संख्या 303/2006, धारा 392, 414 आईपीसी के तहत वांछित अपराधी आबिद उर्फ अटापटु पुत्र मोहम्मद यासिन और आरिफ पुत्र मोहम्मद यासिन को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधियों का विवरण:
- आबिद उर्फ अटापटु
- उम्र: 40 वर्ष
- पिता का नाम: मोहम्मद यासिन
- जाति: मुस्लिम
- निवासी: 3593 नीदड़ रावजी का रास्ता, तीसरा चौराहा, चांदपोल बाजार, पुलिस थाना कोतवाली जयपुर
- हाल: खड़ेवाली मस्जिद के पास मट्टा बस्ती, पुलिस थाना भट्टा बस्ती, जयपुर
- आरिफ
- उम्र: 34 वर्ष
- पिता का नाम: मोहम्मद यासिन
- जाति: मुस्लिम
- निवासी: 3693 नीदड़ रावजी का रास्ता, तीसरा चौराहा, चांदपोल बाजार, पुलिस थाना कोतवाली जयपुर
- हाल: बंजरग नगर कच्ची बस्ती, पुलिस थाना भट्टा बस्ती, जयपुर
पूछताछ में अपराधियों ने चोरी और लूट के आदतन अपराध करने की जानकारी दी। ये अपने ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ अवैध हथियार लेकर झगड़े, मारपीट और तोड़फोड़ करते थे।
आबिद उर्फ अटापटु के खिलाफ दर्ज प्रमुख प्रकरण:
| क्र.सं | थाना | मुकदमा नम्बर | धारा | नतीजा |
|---|---|---|---|---|
| 1 | कोतवाली जयपुर | 72/2000 | 467, 380 आईपीसी | चालान |
| 2 | कोतवाली जयपुर | 38/9 | 457, 380 आईपीसी | चालान |
| 3 | कोतवाली जयपुर | 672/99 | 457, 380, 511 आईपीसी | चालान |
| 4 | कोतवाली जयपुर | 440/03 | 457, 380 आईपीसी | चालान |
| 5 | कोतवाली जयपुर | 99/01 | 454, 380 आईपीसी | चालान |
| 6 | कोतवाली जयपुर | 372/05 | 341, 323 आईपीसी | चालान |
| 7 | कोतवाली जयपुर | 303/06 | 392 आईपीसी | चालान |
| 8 | कोतवाली जयपुर | 100/07 | 379 आईपीसी, 4/25 आर्म्स एक्ट | चालान |
| 9 | संजय सर्किल जयपुर | 39/07 | 4/25 आर्म्स एक्ट | चालान |
| 10 | नाहरगढ़ जयपुर | 84/08 | 4/25 आर्म्स एक्ट | चालान |
| 11 | शास्त्री नगर जयपुर | 359/08 | 4/25 आर्म्स एक्ट | चालान |
| 12 | विधाधर नगर जयपुर | 25/09 | – | चालान |
आरिफ के खिलाफ दर्ज प्रमुख प्रकरण:
| क्र.सं | थाना | मुकदमा नम्बर | धारा | नतीजा |
|---|---|---|---|---|
| 1 | कोतवाली जयपुर | 184/05 | 147, 148, 149 आईपीसी | चालान |
| 2 | कोतवाली जयपुर | 303/06 | 307, 342, 326, 324, 341 आईपीसी | चालान |
| 3 | RPGO जयपुर | 419/07 | 392 आईपीसी | चालान |
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और इससे संबंधित अन्य अपराधियों तक पहुँच बनाने में मदद मिलने की संभावना है। इस कार्रवाई को जयपुर पुलिस की अपराध नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।