जयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: मोबाइल स्नैचर सोहिल कुरैशी गिरफ्तार, 7 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद

| गौरव कोचर

जयपुर। राजधानी की अशोकनगर थाना पुलिस (दक्षिण) ने राहजनी और मोबाइल छीनने की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीने हुए 07 मोबाइल फोन और वारदातों में इस्तेमाल की गई 01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

क्या था मामला?

​पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज (IPS) के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 को परिवादिया हुमा सुमायला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को जब वह अपने ऑफिस ‘केडेन्स इन्टरनेशनल’ (मालवीय मार्ग) से पैदल घर लौट रही थीं, तभी पीछे से आए एक बाइक सवार ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और मालन के चौराहे की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने इस पर धारा 304(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

​मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर शर्मा के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त (अशोकनगर) बालाराम के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने घटना स्थल के आसपास के दर्जनों सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा।

आरोपी का विवरण

​गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहिल कुरैशी (34 वर्ष) पुत्र जमालुद्दीन कुरैशी के रूप में हुई है। वह मूलतः लोधो की गली, एमडी रोड (थाना लालकोठी) का निवासी है और वर्तमान में कमेलो की गली, एमडी रोड पर रह रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे जयपुर में हुई अन्य वारदातों के खुलने की भी संभावना है।

सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम:

​मोतीलाल शर्मा (थानाधिकारी), महिपाल (हैड कानि. 401), लक्ष्मण राम (कानि. 3393) एवं लक्ष्मीनारायण (कानि. 9026)।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...