जयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व और जवाहर सर्किल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिलें बरामद

जयपुर /गौरव कोचर जयपुर शहर पूर्व में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा (IPS) के निर्देशानुसार, वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है।

मौज-मस्ती, शराब और ‘ऑन डिमांड’ चोरी

​पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश मीणा (उम्र 24 वर्ष, पुत्र चूलीराम मीणा, निवासी- गांव सूरवाल, जिला सवाईमाधोपुर) को जवाहर सर्किल थाने के मुकदमा नंबर 315/26 धारा 303(2) बी.एन.एस के तहत गिरफ्तार किया है।

​आरोपी ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं:

  • ऑन डिमांड चोरी: आरोपी ने बताया कि वह अकेला ही वारदातों को अंजाम देता है। गांव के लोग उसे जिस तरह की गाड़ी की डिमांड करते थे, वह वैसी ही गाड़ी जयपुर से चोरी करके ले जाता था।
  • कौड़ियों के दाम में बिक्री: चोरी की गई मोटरसाइकिलों को वह अपने गांव के आस-पास के लोगों को मात्र 4 से 5 हजार रुपये में बेच देता था।
  • शौक के लिए अपराध: आरोपी मौज-मस्ती और शराब का आदी है। गाड़ियों को बेचकर मिलने वाले पैसों को वह अपने शौक और शराब पीने में उड़ा देता था।
  • ​आरोपी ने अब तक एक दर्जन (12) से अधिक मोटरसाइकिलें चोरी करना कबूल किया है।

इन इलाकों से चुराई गई 5 मोटरसाइकिलें बरामद

​गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग थाना इलाकों से चोरी की गई कुल 05 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं:

  1. RJ 14 US 1821 – पुलिस थाना जवाहर सर्किल, जयपुर पूर्व
  2. RJ 14 HF 4552 – पुलिस थाना शास्त्री नगर, जयपुर
  3. RJ 25 SF 1083
  4. RJ 14 ST 2136 – पुलिस थाना रामगंज, जयपुर
  5. RJ 14 BH 4959 – पुलिस थाना शिप्रापथ, जयपुर

​जवाहर सर्किल थाना पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है, जिससे चोरी के अन्य वाहनों की बरामदगी और कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की पूरी संभावना है।

सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम

​यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार सिंघल (RPS), सहायक पुलिस आयुक्त (मालवीय नगर) विनोद कुमार शर्मा (RPS), जिला विशेष टीम प्रभारी सुखवीर सिंह (पु.नि.) और जवाहर सर्किल थानाधिकारी महेश चन्द (पु.नि.) के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम द्वारा की गई।

विशेष भूमिका: इस पूरी कार्रवाई में जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व के उपनिरीक्षक बन्ना लाल और कांस्टेबल नंबर 7730 राजेश की विशेष भूमिका रही।

पुलिस टीम के सदस्य:

छीतरमल स.उ.नि., तुलसीराम हैड कानि 644, देवेन्द्र कुमार कानि 11068, उदय सिंह कानि 11075, हरूराम कानि 10161, विजय सिंह कानि 11194, नीरज कानि 11204, हेमन्त कानि 12078, जितेन्द्र सिंह कानि चालक 5500, श्यामलाल हैड कानि 434, लोकेन्द्र कानि 7590, नीतेश कानि 12680।

पुलिस का संदेश: जयपुर पूर्व जिला विशेष टीम द्वारा वाहन चोरों और अपराधियों के खिलाफ इस तरह की प्रभावी और सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related