जयपुर पुलिस की नशे के खिलाफ स्ट्राइक: भांकरोटा में अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

जयपुर पुलिस की नशे के खिलाफ स्ट्राइक: भांकरोटा में अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

| गौरव कोचर

​जयपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत C.S.T. (सिटी स्पेशल टीम) और भांकरोटा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जाल बिछाकर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा और मोबाइल बरामद किया गया है।

​सटीक सूचना पर संयुक्त कार्रवाई

​पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन और विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश के निर्देशन में C.S.T. को भांकरोटा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में पुख्ता सूचना मिली थी। इस पर पुलिस उपायुक्त अपराध अभिजीत सिंह के निकट सुपरविजन में योजनाबद्ध तरीके से भांकरोटा थाना पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी गई।

​आरोपी का विवरण और गिरफ्तारी

​कार्यवाही के दौरान पुलिस ने रोहित मालावत (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से सांसियों की ढाणी, जयसिंहपुरा रोड (मुहाना) का निवासी है और वर्तमान में मुकुन्दपुरा रोड, भांकरोटा स्थित खारडा कॉलोनी की कच्ची बस्ती में किराए पर रह रहा था।

​बरामदगी और कानूनी कार्यवाही

​तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 680 ग्राम अवैध गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना भांकरोटा में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/20 के तहत प्रकरण संख्या 25/2026 दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में कड़ी पूछताछ कर रही है।

​पुलिस टीम

​सचिन मित्तल, राहुल प्रकाश, अभिजीत सिंह एवं C.S.T. व थाना भांकरोटा की संयुक्त टीम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में ‘एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम’ का सफल आयोजन

किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और कृषि हितधारकों को मिला सुरक्षित...

पुष्कर के वल्लभ घाट पर अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती आज

अखण्ड भूमण्डलाचार्य वल्लभाचार्य महाप्रभुजी की 74वीं बैठक में होंगे...