जयपुर पुलिस की कार्रवाई: वांछित अपराधी गिरफ्तार

जयपुर पुलिस की कार्रवाई: वांछित अपराधी गिरफ्तार

गौरव कोचर • वरिष्ठ पत्रकार 

जयपुर, 12 अक्टूबर। पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित एवं भगोड़े अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर-II बजरंग सिंह शेखावत एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त कोतवाली जयपुर उत्तर अनुप सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी संजय सर्किल उमेश बेनीवाल के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया।

गठित टीमों द्वारा सतत प्रयासों और प्रभावी कार्रवाई के दौरान थाना संजय सर्किल पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा वांछित अपराधी योगेन्द्र चौधरी उर्फ संजय पुत्र रामलाल निवासी सीतला की गली, नैनवा, जिला बूंदी (राजस्थान) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस के अनुसार, उक्त आरोपी वर्ष 2006 के प्रकरण में न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने के बाद से फरार चल रहा था। जयपुर पुलिस का यह अभियान वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार जारी है।

गिरफ्तारी में योगदान देने वाली टीम

  • उमेश बेनीवाल, पु.नि., थानाधिकारी
  • लीलाधर, ए.एस.आई.
  • राजेन्द्र सिंह, एच.सी. 364
  • पंकज स्वामी, कानि. 8569

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...