जयपुर पुलिस आयुक्त ने पुलिस कमिश्नरेट में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

जयपुर पुलिस आयुक्त ने पुलिस कमिश्नरेट में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

| गौरव कोचर

जयपुर, 16 दिसंबर। जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नरेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्वयं साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने की अपील की।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस का मुख्य ध्येय आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की भावना स्थापित करना है, ताकि जनता को त्वरित न्याय मिल सके। इसके साथ ही यह भी पुलिस का दायित्व है कि अपने कार्यस्थलों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखी जाए। स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देता है।

उन्होंने बताया कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। जहां स्वच्छता होती है, वहां स्वास्थ्य स्वतः बेहतर होता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जयपुर शहर को क्लीन सिटी बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।

पुलिस आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की कि वे जयपुर को क्लीन सिटी, सेफ सिटी और सिक्योर सिटी बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस स्वच्छता अभियान में पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए और परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की पेंशन बंद नहीं होगी: अविनाश गहलोत

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की...

​’विकसित भारत-जीरामजी योजना’ केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की गारंटी: विजय सिंह

​'विकसित भारत-जीरामजी योजना' केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की...