जयपुर पुलिस आयुक्त ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों को किया सम्मानित

​8 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, 48 को डीजीपी डिस्क और 1 को मिला प्रशंसा पत्र

​स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

गौरव कोचर 

​जयपुर। पुलिस सेवा में सराहनीय सेवाओं, कठिन परिश्रम और उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को शुक्रवार को पुलिस लाइन, आयुक्तालय जयपुर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कार्मिकों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, डीजीपी डिस्क और प्रशंसा पत्र सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया।

​सम्मान से बढ़ता है मनोबल: पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल

​समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने पदक व प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर उत्कृष्ट परिणाम देने वाले कार्मिकों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और अन्य जवानों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी कार्मिकों से भविष्य में भी पूरी लगन, समर्पण और निष्ठा के साथ आमजन की सेवा करने तथा पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

​इन्हें मिला मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (08):

  • ​पुलिस उपायुक्त: हनुमान प्रसाद मीना
  • ​अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त: पारस जैन
  • ​पुलिस निरीक्षक: ममता मीना, वीरेंद्र कुमार कुरील
  • ​सहायक उप निरीक्षक: अब्दुल सलीम
  • ​हेड कॉन्स्टेबल: देवेंद्र कुमार शर्मा
  • ​कॉन्स्टेबल: जय प्रकाश धींवा, प्रेम सिंह

​इन्हें मिला डीजीपी डिस्क सम्मान (48):

  • ​अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त: आलोक कुमार सिंघल (द्वितीय बार), ललित किशोर शर्मा (द्वितीय बार)
  • ​सहायक पुलिस आयुक्त: हरिशंकर शर्मा, सोन चन्द वर्मा
  • ​पुलिस निरीक्षक: राजेन्द्र प्रसाद, चन्द्रमान सिंह, विष्णु शर्मा
  • ​उप निरीक्षक: धर्म सिंह, संदीप बसेरा, अजय सिंह राठौड़, गौतम चन्द परिहार (द्वितीय बार)
  • ​सहायक उप निरीक्षक: दुर्गा प्रसाद, जगदीश प्रसाद, सूरज बाली
  • ​हेड कॉन्स्टेबल: राजेश कुमार, कानसिंह पूनिया, मुकेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार
  • ​महिला कॉन्स्टेबल: सुनीता
  • ​कॉन्स्टेबल: सुरेन्द्र, शिवराज बैरवा, संतोष चाहर, नरेन्द्र कुमार, लाला राम, विक्रम सिंह, मुकेश चन्द, विश्वेन्द्र सिंह, जगमोहन सिंह जादौन, चन्दू लाल महावर, मुकेश कुमार मीणा, रामचन्द्र बलाई, जगदीश राम, पंकज खारिया, गोविन्द परिहार, सिन्नू यादव, कमलेश कुमार ढोली (द्वितीय बार), प्रहलाद राम, रिकब चन्द, विनोद कुमार, मोहन लाल, हरिमोहन, कमलेन्द्र मेहराणा, दीपक कुमार, विनोद कुमार, राजकिशोर, विजय कुमार, रिंकू कुमावत, भागचन्द यादव

​प्रशंसा पत्र एवं विशेष सम्मान:

  • ​प्रशंसा पत्र: कॉन्स्टेबल राहुल मीणा को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
  • ​चिकित्सक सम्मान: पुलिस लाइन में सेवारत डॉ. गिरिराज प्रसाद एवं डॉ. अखिलेश कुमार को उत्कृष्ट चिकित्सीय सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

​समारोह में उच्चाधिकारी रहे उपस्थित:

​समारोह के दौरान विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) ओम प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) प्रदीप मोहन शर्मा, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अनुष्ठा कालिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) पार्थ शर्मा सहित आयुक्तालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...