जयपुर पुलिस आयुक्त अब 18 सितम्बर को करेंगे खोह नागोरियान थाने में जनसुनवाई
गणेश शर्मा।टेलीग्राफ टाइम्स
जयपुर, 16 सितम्बर। जयपुर पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जोसफ ने जनसुनवाई कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए घोषणा की है कि अब वे 17 सितम्बर की बजाय 18 सितम्बर (गुरुवार) को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक पुलिस थाना खोह नागोरियान में जनसुनवाई करेंगे।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) श्री मनीष अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त पूर्व श्री संजीव नैन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पूर्व, सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी, मालवीयनगर एवं आदर्शनगर, संबंधित थानाधिकारी और थाना स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस थाना बस्सी, कानोता, तूंगा, एयरपोर्ट, मालवीयनगर, जवाहर सर्किल, बजाजनगर, खोह नागोरियान, आदर्शनगर, ट्रांसपोर्टनगर, जवाहर नगर एवं जामडोली क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य संबंधित क्षेत्रों के आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनना और तत्काल राहत उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता से समाधान कर नागरिकों में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।