जयपुर पश्चिम में साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

जयपुर पश्चिम में साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

गौरव कोचर 

जयपुर पश्चिम पुलिस आयुक्तालय द्वारा चलाए जा रहे साइबर शिल्ड अभियान के तहत वैशाली नगर थाने में साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) हनुमान प्रसाद के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आयुक्तालय जयपुर (पश्चिम) आलोक सिंघल के सुपरविजन में की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर उसने 5,000 से 7,000 रुपये कमाने के लालच में अपने अकाउंट बेचने का निर्णय लिया। आरोपी की बातचीत शाहरुख खान से हुई, जिसने 5,000 रुपये का लालच देते हुए महंगे होटल और रेव पार्टी का भी झांसा दिया। आरोपी आर्यन मीणा और शाहरुख खान से वैशाली नगर स्थित होटल में मिले, जहां अकाउंट सौदे के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास 2 चेक बुक, 2 बैंक पास बुक, 3 एटीएम कार्ड, 2 मोबाइल और 1 आईपैड बरामद हुआ। आरोपियों द्वारा कई खाते बेचे गए, जिनका अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

  1. आर्यन मीणा, पुत्र छीतरमल मीणा, मीणो की ढाणी, नियर सांदरसर पो, कालाडेरा त चौमू, जिला जयपुर, राजस्थान
  2. शाहरुख खान उर्फ अविनाश, पुत्र धीसू खान, 09 सिधियों की मस्जिद, धुस्सीवाड़ा, पाली
  3. रिषभ रोका, पुत्र अजमेर सिंह, गांव धनोला, सहस्त्रधारा, देहरादून, उत्तराखंड

गिरफ्तारी के आधार पर धारा 318(4) और 316(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध प्रमाणित पाया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई में शामिल प्रमुख पुलिस टीम

राजेश कुमार, ईश्वर सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र कुमार, विजय कुमार कानि, आशिष कानि, देवेन्द्र कानि, मोहन कानि, अशोक कानि, ललिता मकानी, रोशन कुमार, पूरन मल, योगिता वरधानी।

मुख्य भूमिका प्रकरण में विजय कुमार कानि और पूरन मल की रही।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...