जयपुर पश्चिम पुलिस की रात्रिकालीन नाकाबंदी में तीन युवक गिरफ्तार
गौरव कोचर • वरिष्ट पत्रकार
जयपुर, 9 अक्टूबर। जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में रात्रिकालीन नाकाबंदी के दौरान जयपुर पश्चिम की सिंधी कैम्प थाना पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने और नाकाबंदी तोड़ने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद (IPS) ने बताया कि पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मनीष अग्रवाल द्वारा पूरे शहर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चैकिंग के निर्देश दिए गए थे। इस क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम आलोक सिंघल एवं सहायक पुलिस आयुक्त सदर जयपुर पश्चिम धर्मवीर सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी सिंधी कैम्प माधो सिंह के नेतृत्व में 9 अक्टूबर 2025 को खासा कोठी पुलिया के नीचे रात्रिकालीन नाकाबंदी की जा रही थी।
नाकाबंदी के दौरान वाहन संख्या आरजे 23 सीसी 3652 का चालक अचानक डिवाइडर से टकराकर नाकाबंदी तोड़ते हुए भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत पीछा कर कार को रोक लिया। कार में सवार तीन व्यक्तियों —
- पुष्पेंद्र कुमार (31 वर्ष) निवासी गांव डहर का बास, थाना नेचवा, जिला सीकर, हाल शिवम हाउस, पानीपेंच, शास्त्री नगर, जयपुर
- रविंद्र कुमार (27 वर्ष) निवासी गांव परशुरामपुरा, थाना गोठड़ा, जिला झुंझुनू
- देशराज (25 वर्ष) निवासी सामली ढाणी, प्रीतमपुरी, थाना थोई, जिला सीकर
को हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान तीनों ने अत्यधिक मात्रा में शराब पी रखी थी। पुलिस ने तीनों को धारा 126, 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया तथा कार नंबर आरजे 23 सीसी 3652 को धारा 185, 207 एमवी एक्ट में जब्त किया।
पुलिस टीम: माधो सिंह (थानाधिकारी, सिंधी कैम्प), प्रकाश चंद (हेडकॉन्स्टेबल 411), धर्मेंद्र सिंह (कांस्टेबल चालक 5542)।
जयपुर पश्चिम पुलिस ने बताया कि रात्रिकालीन नाकाबंदी अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि नशे में वाहन चलाने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।