जयपुर पश्चिम पुलिस की मेगा कार्रवाई: ‘म्यूल हंटर’ और ‘खोया मोबाइल’ अभियान के तहत 5 साइबर ठग गिरफ्तार, ₹2.85 करोड़ होल्ड और 215 मोबाइल बरामद

गौरव कोचर/जयपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर अभियान’ और ‘खोया मोबाइल खोजो अभियान’ के तहत पुलिस आयुक्तालय जयपुर पश्चिम ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) प्रशांत किरण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता (आरपीएस) के सुपरविजन में साइबर सेल और तकनीकी शाखा ने मिलकर कई शातिर अपराधियों को दबोचा है।

​इस विशेष कार्रवाई के तहत पुलिस थाना बिंदायका, खोरा बीसल और करधनी में कुल 4 मुकदमे दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 अन्य आरोपियों को 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 4 आरोपियों को नामजद किया गया है।

​मुख्य उपलब्धियां और वित्तीय रिकवरी (मई-जून 2026)

  • ​खोया मोबाइल खोजो अभियान: मई और जून माह में सीईआईआर (CEIR) पोर्टल व तकनीकी सहायता से कुल 215 गुमशुदा मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹40,00,000) रिकवर कर उनके स्वामियों को सौंपे गए।
  • ​होल्ड की गई राशि: साइबर अपराधियों के खातों में कुल ₹2 करोड़ 85 लाख की राशि होल्ड करवाई गई।
  • ​रिफंड की गई राशि: साइबर धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के खातों में ₹97 लाख वापस रिफंड करवाए गए।
  • ​IMEI ब्लॉकिंग: साइबर अपराधों में इस्तेमाल हो रहे 300 मोबाइल फोनों के आईएमईआई (IMEI) नंबर ब्लॉक कराए गए हैं, जिनकी बाजार कीमत ₹1 करोड़ से अधिक है।
  • ​अपराध दर में कमी: 1 जनवरी 2025 से 30 जून 2026 तक कुल 35 मामले दर्ज कर 192 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही सोशल मीडिया और जागरूकता अभियानों (25,000+ लोग प्रत्यक्ष रूप से और 1.5 लाख+ लोग डिजिटल माध्यम से लाभान्वित) के चलते जयपुर पश्चिम में साइबर अपराधों में 16.59% की भारी कमी आई है।

​ थाना स्तर पर हुई विशेष कार्रवाइयां

​1. पुलिस थाना करधनी (क्लोन ऐप धोखाधड़ी)

​साइबर सेल और करधनी थाना पुलिस ने फोनपे (PhonePe) ऐप का हूबहू क्लोन (Fake App) बनाकर दुकानदारों को ठगने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकानों से सामान खरीदकर या नकद राशि लेकर फर्जी ऐप से भुगतान सफल होने का स्क्रीनशॉट दिखाता था, जिससे दुकानदार झांसे में आ जाते थे। आरोपी ने 50 से अधिक लोगों से ठगी करना स्वीकार किया है। इसके पास से 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

​2. पुलिस थाना करधनी (म्यूल बैंक अकाउंट नेटवर्क)

​कमीशन के लालच में साइबर ठगों को अपने बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा दिए गए 3 बैंक खातों के जरिए देशभर के पीड़ितों से ठगी गई लगभग ₹1 करोड़ 25 लाख की संदिग्ध राशि का लेन-देन किया गया था। आरोपी के कब्जे से मोबाइल, बैंक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

​3. पुलिस थाना बिंदायका (भ्रामक विज्ञापन एवं टूर पैकेज ट्रैपिंग)

​फेसबुक पर फर्जी और बेहद सस्ते ‘टूर एंड ट्रेवल्स पैकेज’ का विज्ञापन देकर लोगों को जाल में फंसाने वाले एक संगठित गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी एडवांस पैसे लेकर ग्राहकों के नंबर ब्लॉक कर देते थे और ठगी की रकम को क्रेडिट कार्ड व पेट्रोल पंप संचालकों के जरिए कमीशन देकर कैश कराते थे। इनके खिलाफ ‘समन्वय पोर्टल’ पर देश के विभिन्न राज्यों से शिकायतें दर्ज हैं।

​4. पुलिस थाना खोरा बीसल (OLX ऐप फ्रॉड)

​ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ओएलएक्स (OLX) पर सस्ते दामों में मोबाइल फोन बेचने का झांसा देकर एडवांस पैसे ऐंठने वाले एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 25 क्रेडिट कार्ड, 2 मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

​ बरामद और जब्त सामग्री का विवरण

क्र.सं.

जब्त सामग्री

संख्या (नग)

1

मोबाइल फोन

08

2

सिम कार्ड

11

3

क्रेडिट कार्ड

25

4

बैंक पासबुक

03

पुलिस टीम (कार्रवाई में शामिल अधिकारी व जवान)

​दिनेश कुमार हैड कानि 2174 तकनीकी शाखा कार्यालय जयपुर पश्चिम, भागूराम हैड कानि. 1719 साईबर सेल जयपुर पश्चिम, रोशन कुमार कानि. 9240 साईबर सेल जयपुर पश्चिम, जे.आर. सामोता कानि. 9197 साईबर सेल जयपुर पश्चिम, पूरण मल कानि. 11189 साईबर सेल जयपुर पश्चिम, बहादुर सिंह हैड कानि 1336 तकनीकी शाखा कार्यालय जयपुर पश्चिम, राजमहेन्द्र सिंह कानि 9220 तकनीकी शाखा कार्यालय जयपुर पश्चिम, श्रीराम कानि 9145 तकनीकी शाखा कार्यालय जयपुर पश्चिम, सुनिल कानि 10546 तकनीकी शाखा कार्यालय जयपुर पश्चिम, योगिता वरदानी सूचना सहायक साईबर सेल जयपुर पश्चिम, मंजू म.कानि. 9167 साईबर सेल जयपुर पश्चिम, ममता म.कानि. 11491 साईबर सेल जयपुर पश्चिम, ललिता म. कानि. 8303 साईबर सेल जयपुर पश्चिम, सरिता म.कानि. 10604 पुलिस थाना सिन्धी कैम्प जयपुर पश्चिम, दिनेश कानि. 2616 पुलिस थाना विश्वकर्मा जयपुर पश्चिम, कमलेश कानि. 11024 पुलिस थाना करणीविहार जयपुर पश्चिम, विजय परेवा कानि. 10840 पुलिस थाना वैशालीनगर जयपुर पश्चिम, सुरेश कानि. 11338 पुलिस थाना झोटवाडा जयपुर पश्चिम, जग्गावर कानि पुलिस थाना बनिपार्क जयपुर पश्चिम, संजय मान कानि. 12063 पुलिस थाना चौमू जयपुर पश्चिम, सुरेश कानि. 8803 पुलिस थाना हरमाडा जयपुर पश्चिम, शंभू म. कानि. 3588 पुलिस थाना कालवाड जयपुर पश्चिम, सुनिल 8595 कानि. पुलिस थाना भांकरोटा जयपुर पश्चिम, मुकेश कानि. पुलिस थाना बगरू जयपुर पश्चिम, महिपाल कानि. पुलिस थाना सेज जयपुर पश्चिम, जयराम कानि. पुलिस थाना चित्रकूट जयपुर पश्चिम, कैलाश कानि. 9204 पुलिस थाना दौलतपुरा जयपुर पश्चिम, जितेन्द्र कानि. 9244 पुलिस थाना मुरलीपुरा जयपुर पश्चिम, ताराचंद कानि. पुलिस थाना सदर जयपुर पश्चिम, सुशिला हैड कानि. 1330 पुलिस थाना बिदायंका जयपुर पश्चिम, विकास कानि. पुलिस थाना खोरा बीसल जयपुर पश्चिम, मुकेश कानि. 11279 पुलिस थाना करधनी जयपुर पश्चिम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...