जयपुर/ गौरव कोचर/जयपुर पश्चिम जिला पुलिस ने पार्क और घरों के सामने से साइकिल चुराने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 8 साइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस महानिरीक्षक व अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण आईपीएस ने बताया कि क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों और चोरियों की रोकथाम के लिए सभी थानाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाड़ा शिव कुमार भारद्वाज के सुपरविजन में करधनी थानाधिकारी सवाई सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
गठित टीम के सदस्यों ने तकनीकी सूझबूझ और मुखबिरों से मिली आसूचना के आधार पर घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच करने के बाद आरोपी की पहचान की गई। संदिग्ध से गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी सुदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ करधनी थाने में धारा 303 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण संख्या 406/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर इस मामले से जुड़ी साइकिल के साथ-साथ अलग-अलग जगहों से चुराई गई 7 अन्य साइकिलें (कुल 8 साइकिलें) बरामद की हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
चोरी की घटना का विवरण
मामले के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को परिवादी ने थाने में मामला दर्ज करवाया था कि 14 जून 2026 को उसका चचेरा भाई पीयूष सुबह करीब 10:00 बजे निवारू रोड पर प्लॉट नंबर 201, तिरुपति विहार स्थित शूटिंग अकादमी में शूटिंग सीखने गया था। पीयूष ने अपनी साइकिल अकादमी की पार्किंग में खड़ी की थी। दोपहर करीब 12:00 बजे जब वह वापस लौटा, तो उसकी साइकिल वहाँ नहीं थी। कोई अज्ञात चोर उसे चुरा ले गया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच और मुलजिम की तलाश शुरू की थी।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
- नाम व पता: सुदीप कुमार पुत्र सुकमार (जाति: यादव, उम्र: 25 वर्ष), निवासी: झाडामिर्गा, थाना: सालगौनी, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल।
- वर्तमान पता: लालचुदपुरा, पुलिस थाना: करधनी, जिला: जयपुर।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
अजेन्द्र सिंह हैड कानि., गजानन्द कानि., बाबू लाल कानि., मुकेश कुमार कानि. (पुलिस थाना करधनी, जयपुर पश्चिम)।