जयपुर ने जल संचयन में राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की बड़ी उपलब्धि

जयपुर ने जल संचयन में राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की बड़ी उपलब्धि

सुनील शर्मा, टेलीग्राफ टाइम्स 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के राज्य सरकार के प्रयासों का बड़ा परिणाम सामने आया है। जयपुर जिले ने राष्ट्रीय जल संचय जनभागीदारी अवॉर्ड्स में द्वितीय पुरस्कार हासिल कर देशभर में एक नई पहचान बनाई है। यह सम्मान जिले में परंपरागत व आधुनिक जल संचयन पद्धतियों को एकीकृत कर किए गए व्यापक कार्यों की उपलब्धि का प्रमाण है।

विज्ञान भवन में हुआ सम्मान, जयपुर को 1 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित छठे राष्ट्रीय जल संचय जनभागीदारी सम्मान समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने जयपुर जिले को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया और 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
दर्जा कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के प्रतिनिधित्व में यह सम्मान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने ग्रहण किया। यह राशि जिले में उन्नत जल संरक्षण मॉडल विकसित करने और ग्राम स्तर पर परियोजनाओं के विस्तार में उपयोग की जाएगी।

विस्तार से किए गए जल संरक्षण कार्यों को मिली मान्यता

जयपुर जिले में बड़े पैमाने पर—

  • फार्म पॉण्ड
  • रिचार्ज शाफ्ट
  • सोक पिट
  • मैजिक पिट
  • कंटूर ट्रेंच
  • परकोलेशन टैंक
  • वर्षाजल भंडारण संरचनाएँ

जैसे नवाचारी एवं वैज्ञानिक जल संरक्षण कार्य किए गए। इन प्रयासों की विस्तृत जांच केंद्रीय भू-जल बोर्ड की टीम द्वारा की गई, जिसके बाद जयपुर मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली।

समन्वित प्रयासों से मिली सफलता

जल संरक्षण को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के बीच उत्कृष्ट समन्वय स्थापित किया।
इसमें पंचायत राज संस्थाएँ, जलदाय विभाग, कृषि, ग्रामीण विकास एवं वन विभाग सहित अनेक इकाइयों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. सोनी के निर्देशन में बनी परिणाम उन्मुख कार्ययोजना

जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व में एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई, जिसमें—

  • प्रत्येक ब्लॉक और ग्राम पंचायत में जल संरचनाओं के विकास,
  • नियमित मॉनिटरिंग,
  • साइट निरीक्षण,
  • और प्रगति समीक्षा
    को प्राथमिकता दी गई।
    स्थानीय समुदायों को अभियान का सक्रिय भागीदार बनाने से जल संरचनाओं के संरक्षण व उपयोगिता में स्थायी सुधार देखने को मिल रहा है।

राजस्थान के अन्य जिलों के लिए प्रेरक मॉडल

जयपुर की यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण है, बल्कि जल संरक्षण को विकास की मुख्य प्राथमिकता बनाए जाने की नीति की सफलता भी है।
जयपुर मॉडल अब राजस्थान के अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा है, जिसे भविष्य में जल सुरक्षा और भूजल प्रबंधन के क्षेत्र में व्यापक रूप से अपनाया जा सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...