जयपुर नगर मण्डल में 2 सितंबर को डाक अदालत का आयोजन, 28 अगस्त तक दर्ज कराएं शिकायतें

जयपुर/ नरेश गुनानी/डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं से जुड़ी आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए 2 सितंबर 2026 को जयपुर में ‘डाक अदालत’ का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत सुबह 11:00 बजे प्रवर अधीक्षक डाकघर, जयपुर नगर मण्डल कार्यालय (जयपुर-302006) में आयोजित होगी।

इन सेवाओं से संबंधित मामलों की होगी सुनवाई:

  • ​डाक काउंटर सेवाएं
  • ​बचत बैंक (Post Office Savings Bank)
  • ​मनीऑर्डर
  • ​स्पीड पोस्ट, पार्सल एवं बीमाकृत (Insured) वस्तुएं
  • ​पंजीकृत पत्र (Registered Letters)
  • ​मूल्यदेय वस्तुएं (VP Articles)
  • ​विदेशी डाक वस्तुएं

शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया:

जयपुर नगर मण्डल क्षेत्र से जुड़े उपभोक्ता अपनी शिकायतें पूर्ण विवरण और आवश्यक दस्तावेजों के साथ 28 अगस्त 2026 तक जमा करा सकते हैं।

  • लिखित आवेदन: प्रवर अधीक्षक डाकघर, जयपुर नगर मण्डल, जयपुर-302006 के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा भेजें।
  • ईमेल द्वारा: शिकायतकर्ता अपनी समस्या ईमेल आईडी dojaipurcity.rj@indiapost.gov.in पर भी भेज सकते हैं।

​निर्धारित तिथि (28 अगस्त) के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर इस अदालत में विचार नहीं किया जाएगा। डाक विभाग ने संबंधित क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...