जयपुर, 24 सितम्बर/ गौरव कोचर/जयपुर नगर निगम के महापौर पद के निर्वाचन के लिए शुक्रवार, 25 सितंबर को मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
महापौर एवं उप महापौर निर्वाचन के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार ने जानकारी दी कि मतदान का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय पर मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
मतदान के लिए ये दस्तावेज हैं अनिवार्य:
रिटर्निंग अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मतदान प्रक्रिया में भाग लेने वाले नगर निगम के सभी निर्वाचित पार्षदों को अपनी पहचान और योग्यता सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा:
- फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान-पत्र
- शपथ प्रमाण-पत्र
- निर्वाचन प्रमाण-पत्र
प्रशासन ने सभी निर्वाचित पार्षदों से अपील की है कि वे समय पर मतदान केंद्र पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें और निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने में सहयोग दें।