जयपुर दक्षिण पुलिस की सख़्त कार्रवाई: 3 दिन में 141 वाहन जब्त

जयपुर दक्षिण पुलिस की सख़्त कार्रवाई: 3 दिन में 141 वाहन जब्त

| गौरव कोचर

जयपुर, 2 दिसंबर। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध जयपुर दक्षिण पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 29 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक कुल 141 वाहनों को एमवी एक्ट में जब्त किया गया। कार्रवाई में 100 चौपहिया एवं 41 मोडिफाईड दुपहिया वाहन शामिल रहे।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

पुलिस का कहना है कि अपराधों—जैसे अपहरण, लूट, चैन स्नैचिंग और मोबाइल स्नैचिंग—में अक्सर काली फिल्म लगे वाहन और मोडिफाईड पावर बाइक्स का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे अपराधों पर रोकथाम और यातायात नियमों की सख्त पालना सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया।

अभियान का संचालन राजर्षि राज (पुलिस उपायुक्त, जयपुर दक्षिण), ललित शर्मा (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जयपुर दक्षिण), सभी सहायक पुलिस आयुक्त—मानसरोवर, सोडाला, अशोक नगर, चाकसू—तथा जयपुर दक्षिण क्षेत्र के सभी थानाधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा किया गया।


कार्यवाही का विवरण (जब्त वाहन)

  1. 33 काली थार जब्त
  2. 23 काली स्कॉर्पियो जब्त
  3. 44 अन्य काले शीशे लगे वाहन जब्त
  4. 26 पावर बाइक जब्त
  5. 15 मोडिफाई साइलेंसर लगी बाइक जब्त

यातायात जागरूकता संदेश

  • जरूरी दस्तावेज साथ रखें — ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा आदि।
  • सुरक्षित गति बनाए रखें — ओवर स्पीडिंग से बचें।
  • सोशल मीडिया अपडेट्स — यातायात पुलिस के फेसबुक एवं अन्य आधिकारिक हैंडल से जुड़े रहें।
  • सुरक्षा पहले — यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...