जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर शील्ड अभियान के तहत ₹10 करोड़ से अधिक की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार
गौरव कोचर
जयपुर, 9 अक्टूबर। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) जयपुर राजर्षि राज, आईपीएस के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर शील्ड अभियान के तहत जयपुर दक्षिण पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में ऑनलाइन सट्टा, गेमिंग और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। टीम ने कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और दस्तावेज जब्त किए हैं।

पहली कार्रवाई – पुलिस थाना पत्रकार कॉलोनी
ऑनलाइन गेमिंग सट्टा एप 11XPLAY PANEL और CRICBET99 PANEL के जरिए ₹8 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा। होटल लोट्स से दो आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस ने मौके से 1 लैपटॉप, 17 मोबाइल, 47 एटीएम कार्ड, 9 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक और 2 हिसाब-किताब रजिस्टर बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपी –
- रामस्वरूप उपाध्याय पुत्र भवरलाल (30), निवासी पाचू, जिला बीकानेर
- कार्तिक जोशी उर्फ बिट्टू पुत्र पुरुषोत्तम जोशी (21), निवासी कालुवास डूंगरगढ़, जिला बीकानेर
आरोपियों ने अज्ञात व्यक्तियों के बैंक खाते किराए पर लेकर और फर्जी मोबाइल सिम का उपयोग कर ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों को ठगने की बात स्वीकार की। पुलिस ने इनके खिलाफ प्रकरण संख्या 05/2025 धारा 316(2), 318(4), 61(2) बीएनएस व 66सी, 66डी आईटी एक्ट तथा 3/4 आरपीजीओ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
दूसरी कार्रवाई – पुलिस थाना श्याम नगर
शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर ₹2 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस ने आरोपियों से 9 एटीएम कार्ड, 15 मोबाइल फोन, 5 चेकबुक, 2 पासबुक, 5 पैन कार्ड और एक कंपनी की सील-मोहर बरामद की।
गिरफ्तार आरोपी –
- शेख मोलाली पुत्र शेख बाशा (30), आंध्रप्रदेश
- रायपुरी कुमार पुत्र रायपुरी ऐलिया (26), आंध्रप्रदेश
- कुडडुमला पवन कुमार रेड्डी पुत्र कुडमला कोंडा रेड्डी (26), आंध्रप्रदेश
- एसएम घोष लाजम पुत्र महबूब बाथा (37), आंध्रप्रदेश
- करण सिंह पुत्र पूरण सिंह (19), भीलवाड़ा, हाल वैशाली नगर जयपुर
- अमन कुमार पुत्र प्रेमचंद (32), मानसरोवर जयपुर
- संदीप कुमार उर्फ सीनू नारनोलिया पुत्र पप्पूलाल नारनोलिया (21), झुंझुनूं, हाल साकेत कॉलोनी जयपुर
इन आरोपियों ने शेयर मार्केट में निवेश कर दोगुना लाभ देने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की। पुलिस ने इनके खिलाफ प्रकरण संख्या 553/2025 धारा 112(2), 318(4), 61(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया है।
संपूर्ण अभियान की सफलता में योगदान देने वाले अधिकारीगण –
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर आदित्य काकडे, सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला योगेश चौधरी के निर्देशन में कार्रवाई की गई।
संचालन एवं विशेष भूमिका में – मदनलाल कडवासरा, दलबीर सिंह, लोकेश कुमार, महावीर, पवन कुमार, उमेश कुमार, राजेंद्र कुमार, विजय राठी, अनुज, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, रामनरेश, कानाराम, लालसिंह, सुंदर यादव, सरजीत, विष्णु प्रकाश, दीपचंद सहित पुलिस थाना पत्रकार कॉलोनी, श्यामनगर, डीएसटी एवं साइबर सेल जयपुर दक्षिण की टीम शामिल रही।
जयपुर दक्षिण पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों की रोकथाम और जनता में जागरूकता फैलाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या निवेश योजना से सावधान रहें और साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत निकटतम पुलिस थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।