जयपुर जिले में 90% से अधिक परिगणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन पूरा
नरेश गुनानी
जयपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र: बस्सी, शाहपुरा, चौमूं, चाकसू, दूदू, फुलेरा, आमेर, जमवारामगढ़, हवामहल, किशनपोल, आदर्श नगर, झोटवाड़ा, बगरू, सिविल लाइन्स, मालवीय नगर, सांगानेर, विद्याधर नगर
– 43 लाख से ज्यादा परिगणना पत्र डिजिटलाइज्ड
– 1,000 से अधिक बीएलओ ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया
– उत्कृष्ट कार्य के लिए 3 ईआरओ और 99 बीएलओ सम्मानित
– जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी कर रहे निरंतर मॉनिटरिंग
– मतदाताओं से ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र भरने की अपील
जयपुर, 30 नवंबर।
जयपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत परिगणना कार्य तेजी से प्रगति पर है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा ने बताया कि जिले में 90 फीसदी से अधिक परिगणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण हो चुका है। 30 नवंबर 2025 को शाम 4 बजे तक कुल 43,59,156 प्रपत्र डिजिटलाइज किए जा चुके थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और ईआरओ व बीएलओ को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बस्सी की डॉ. गरिमा शर्मा, शाहपुरा के संजीव कुमार खेदर और दूदू के रमेश कुमार सहित शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाले 99 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिले के 1,403 बीएलओ अब तक परिगणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन कर चुके हैं। डॉ. सोनी ने उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और कार्यकुशलता पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है।
भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में साधारण जानकारी के आधार पर नाम खोजने की सुविधा उपलब्ध कराई है। साथ ही मतदाता स्वयं ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र भर सकते हैं।
ऑनलाइन प्रपत्र भरने हेतु: voters.eci.gov.in या QR Code स्कैन करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे स्वयं तथा अपने परिवारजनों के परिगणना प्रपत्र ऑनलाइन भरकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। जिले में अब तक चौमूं विधानसभा क्षेत्र 99.48% डिजिटलीकरण के साथ प्रथम स्थान पर है।
