जयपुर जिले में 150 से अधिक ग्राम सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण, उर्वरक आपूर्ति व्यवस्था की हुई जांच

जयपुर जिले में 150 से अधिक ग्राम सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण, उर्वरक आपूर्ति व्यवस्था की हुई जांच

By : सुनील शर्मा 
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 11,2025

जयपुर, 11 अगस्त। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिले की 150 से अधिक ग्राम सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य किसानों के लिए आवश्यक उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण की पारदर्शिता और मांग–आपूर्ति के बीच संतुलन का आकलन करना था।

Photo credit Telegraph Times

निरीक्षण के दौरान यूरिया, डीएपी और एसएसपी जैसे प्रमुख उर्वरकों की मांग, आपूर्ति, वितरण और शेष स्टॉक की स्थिति की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने वितरण रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री पर्चियां, भंडारण की स्थिति और आपूर्ति से जुड़े अभिलेखों का भी परीक्षण किया। खास ध्यान इस बात पर दिया गया कि किसानों को समय पर उर्वरक मिल रहे हैं और बिक्री केवल निर्धारित दरों पर ही हो रही है।

जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने निर्देश दिए कि भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण नियमित रूप से किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकी जा सके और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्टॉक की दैनिक मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कमी की स्थिति में तुरंत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी समिति में अनियमितता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किसानों से सीधे बातचीत भी की और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना। संबंधित विभागों को इनका समाधान करने के निर्देश दिए गए।

सभी निरीक्षण रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में तैयार कर जिला कलक्टर को सौंपी गई है, जिसमें आपूर्ति श्रृंखला को और अधिक प्रभावी व समयबद्ध बनाने के सुझाव भी शामिल हैं।


 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...