जयपुर जिले में भारी बारिश को देखते हुए 25 और 26 अगस्त को विद्यार्थियों का अवकाश घोषित

जयपुर जिले में भारी बारिश को देखते हुए 25 और 26 अगस्त को विद्यार्थियों का अवकाश घोषित

जयपुर, 24 अगस्त। सुनील शर्मा। टेलीग्राफ टाइम्स 
मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनज़र जयपुर जिले में 25 और 26 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी (आईएएस) ने यह आदेश जारी किया है।

Photo credit Telegraph Times

जारी आदेश के अनुसार, जयपुर जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अवकाश रहेगा। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। विद्यालय का समस्त स्टाफ—चाहे शैक्षणिक हो या गैर-शैक्षणिक—नियमित रूप से कार्यरत रहेगा।

कलक्टर ने यह भी निर्देश दिया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों या आंगनबाड़ी केन्द्रों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने जयपुर जिले में आगामी 48 घंटों के लिए भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी दी है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...