जयपुर जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 28 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जयपुर/ गौरव कोचर,/राज्य निर्वाचन आयोग ने “एक राज्य-एक चुनाव” के सिद्धांत के तहत जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों के आम चुनाव दो चरणों में कराने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी और अभ्यर्थी 27, 29 एवं 31 अगस्त 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।

​जिला निर्वाचन अधिकारी म्युनिसिपल संदेश नायक के अनुसार चुनाव कार्यक्रम निम्न प्रकार रहेगा:

  • लोक सूचना जारी: 27 अगस्त 2026
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)
  • नामांकन पत्रों की संवीक्षा (Scrutiny): 1 सितंबर 2026
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 3 सितंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)
  • चुनाव चिन्हों का आवंटन: 4 सितंबर 2026
  • प्रथम चरण का मतदान (नगर परिषद व नगरपालिका सदस्य): 9 सितंबर 2026 (सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक)
  • द्वितीय चरण का मतदान (नगर निगम सदस्य): 11 सितंबर 2026 (सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक)
  • मतगणना: 14 सितंबर 2026 (भवानी निकेतन कॉलेज परिसर)

ईवीएम और पहचान पत्र संबंधी निर्देश

चुनाव में मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिए होगा। मतदान के समय मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। ईपीआईसी न होने की स्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान किया जा सकेगा।

जिले में कुल 28.25 लाख मतदाता

​जयपुर जिले के कुल 19 नगरीय निकायों में 28,25,046 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 14,63,001 पुरुष, 13,61,949 महिला तथा 96 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

निकाय का नाम

कुल मतदाता संख्या

जयपुर नगर निगम

24,33,121 (पुरुष: 12,61,380 | महिला: 11,71,649 | ट्रांसजेंडर: 92)

चौमूं नगर परिषद

53,182

शाहपुरा नगर परिषद

64,106

चाकसू नगरपालिका

30,250

किशनगढ़ रेनवाल नगरपालिका

23,905

बगरू नगरपालिका

23,254

बस्सी नगरपालिका

20,785

मनोहरपुर नगरपालिका

20,065

जमवारामगढ़ नगरपालिका

19,975

फुलेरा नगरपालिका

19,093

सांभर नगरपालिका

17,733

दूदू नगरपालिका

15,316

वाटिका नगरपालिका

15,178

खेजरोली नगरपालिका

15,152

नरायना नगरपालिका

13,142

फागी नगरपालिका

11,757

कालाडेरा नगरपालिका

10,674

कानोता नगरपालिका

9,322

जोबनेर नगरपालिका

9,036

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...