जयपुर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने प्रतिभाओं एवं अधिकारियों को किया सम्मानित
By : सुनील शर्मा
टेलीग्राफ टाइम्स
जयपुर, 17 अगस्त।
जयपुर के चौगान स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कला, साहित्य, संस्कृति, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 33 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा अमित शर्मा को उत्कृष्ट कार्य एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए जिला स्तरीय सम्मान प्रदान किया।
अमित शर्मा ने नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा एवं जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन एवं नेतृत्व में जयपुर जिले में हुई भांकरोटा दुर्घटना सहित अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में अदम्य साहस दिखाते हुए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों का नेतृत्व किया। उन्होंने राहत पहुंचाने और आपदा नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह में सम्मानित होने वालों में रश्मि उप्पल, गोपाल सिंह खिंची, मुश्ताक अहमद खान, चैतन्य एम. सक्सेना, लेखराज माहेश्वरी, संतोष जयसवाल, गोपाल लाल बुनकर, लक्ष्मीनारायण पोरवाल, सारिका यादव, चंद्रभान चारण, दातार सिंह दिवराता, सतपाल, राजकुमार, राधेलाल शर्मा, हेमलता मीणा, विनोद जोशी, ओमप्रकाश शर्मा, अंकुर जैन, सुरेन्द्र सिंह चौपाड़ा, आदर्श सिंह राघव, गोकुल राम ढाका, गोरधन लाल शर्मा, विजय देवंदा, अजय, बबलू मीणा, बलराज, रामस्वरूप, सूरज, शिवराज जाजुन्दा, हर्षवर्धन सिंह जाखड़, केसर पारीक और राम सिंह भाटी शामिल रहे।

