जयपुर जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने किया वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

जयपुर जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने किया वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

07 सितम्बर 2025, 09:11 PM | जयपुर लोकेंद्र सिंह शेखावत।टेलीग्राफ टाइम्स 

जयपुर जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पड़ासोली में वर्षाजनित परिस्थितियों का अवलोकन किया और प्रभावित ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।

Photo credit Telegraph Times

पटेल ने कहा कि राज्य सरकार वर्षा प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और प्रशासन को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाए।

प्रभारी मंत्री ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि जिन परिवारों के घरों में पानी भर गया है, उनके लिए वैकल्पिक आश्रय स्थलों पर भोजन, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जलभराव वाले क्षेत्रों में पंप सेट लगाकर शीघ्र पानी निकासी की जाए और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से फॉगिंग व जीवाणुनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाए।

उन्होंने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि फसल नुकसान, मकान क्षति और पशुहानि का वास्तविक आकलन कर सर्वे रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार द्वारा यथासंभव मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और टीम भावना के साथ कार्य कर प्रत्येक जरूरतमंद तक समय पर राहत पहुंचाई जाएगी।

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण राशि डोगरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर दूदू गोपाल परिहार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...