जयपुर: जवाहर सर्किल थाना पुलिस की वाहन चोरों पर कार्रवाई, बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

गौरव कोचर/जयपुर कमिश्नरेट के जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा (IPS) द्वारा क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है।

घर के बाहर से चोरी हुई थी बाइक

पुलिस के अनुसार परिवादी करण सिंह ने जवाहर सर्किल थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 9 अगस्त 2026 को रात करीब 1:00 बजे उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल मनोहरपुरा कच्ची बस्ती, प्लॉट नंबर 981, गेटोर रोड के सामने खड़ी की थी। सुबह करीब 6:30 बजे जब देखा तो बाइक वहां से गायब मिली। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा संख्या 383/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम का गठन और गिरफ्तारी

वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व पारस जैन के निर्देशन, सहायक पुलिस आयुक्त (मालवीय नगर) शिवदयाल के सुपरविजन और थानाधिकारी महेश चन्द्र के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल श्यामलाल को सौंपी गई।

​गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्‍ध मुकेश कुमार मीणा (18 वर्ष) को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

गिरफ्तार मुल्जिम:

  • ​मुकेश कुमार मीणा पुत्र रामचरण मीणा (उम्र 18 वर्ष), निवासी गांव गाजीपुर, थाना टोडाभीम, जिला करौली।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

  • ​महेश चन्द्र (पुलिस निरीक्षक/थानाधिकारी), श्यामलाल (हेड कांस्टेबल 434), पप्पूलाल (कांस्टेबल 10974), शैलेन्द्र (कांस्टेबल 10056) एवं आशीष (कांस्टेबल 12821), पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...