जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में हुए हादसे पर राज्यपाल की शोक संवेदना

जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में हुए हादसे पर राज्यपाल की शोक संवेदना

नरेश गुनानी
जयपुर, 6 अक्टूबर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने से हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। साथ ही, उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

राज्यपाल ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से घटना की संपूर्ण जानकारी लेकर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्यों को तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...