जयपुर के मनोहरपुर में बस हादसे पर राज्यपाल ने जताया शोक
रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स / जयपुर ब्यूरो
नरेश गुनानी •
जयपुर, 28 अक्टूबर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जयपुर जिले के मनोहरपुर क्षेत्र में हुए बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दर्दनाक दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
राज्यपाल ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है और पूरे प्रदेश को मर्माहत करने वाली है।