जयपुर: ऑपरेशन ‘आग’ के तहत अवैध हथियार रखने वाला युवक गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
गौरव कोचर, टेलीग्राफ टाइम्स
जयपुर पुलिस आयुक्तालय की सीएसटी यूनिट और पुलिस थाना रामनगरिया की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन AAG के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने वाले सूर्या प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 पिस्टल बरामद की है।
अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने सूचना मिलने पर दबिश दी और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
प्रकरण दर्ज
मामले में थाना रामनगरिया, जयपुर (पूर्व) में प्रकरण संख्या 549/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने हथियार बिहार के राणा सत्यव्रत से लेने की बात स्वीकार की है। इस संबंध में पुलिस गहन जांच कर रही है।
आरोपी का विवरण
- नाम: सूर्या प्रताप सिंह
- पिता: सेनापति सिंह
- जाति: राजपूत
- निवास: गांव मुन्जा, थाना बैकुठपुर, जिला गोपालगंज (बिहार)
- वर्तमान पता: छात्र, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जगतपुरा, जयपुर
पुलिस टीम
संयुक्त कार्रवाई में सीएसटी टीम और थाना रामनगरिया की पुलिस टीम के अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।