जयपुर आयुक्त सचिन मित्तल ने सांगानेर थाने में नवविकसित कॉन्फ्रेंस हॉल और रूफटॉप मैस का किया उद्घाटन

जयपुर/ गौरव कोचर/विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने और पुलिस कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में सांगानेर पुलिस थाने में नवविकसित कॉन्फ्रेंस हॉल एवं रूफटॉप मैस का भव्य लोकार्पण किया गया। यह उद्घाटन जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल (IPS) द्वारा संपन्न हुआ।

​पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा (IPS) ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं महानिदेशक / पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन 2025 के क्रम में 10 वर्ष से अधिक सेवा अनुभव वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा एक-एक पुलिस स्टेशन को गोद लेकर उसके मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण की योजना बनाई गई है। इसी के तहत पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव शर्मा (IPS) द्वारा आदेश क्रमांक 13145-2045 (दिनांक 22.05.2026) के जरिए जयपुर पूर्व के थाना सांगानेर को गोद लिया गया है।

​सुविधाओं से बढ़ेगी पुलिस की कार्यकुशलता

  • ​डिजिटल कॉन्फ्रेंस हॉल: इस आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल का उपयोग अनुसंधान अधिकारियों (Investigation Officers) द्वारा बेहतर डिजिटल संवाद, केस स्टडी, और उच्चाधिकारियों से ऑनलाइन जुड़ने के लिए किया जाएगा। साथ ही, यहाँ सीएलजी (CLG), पुलिस मित्र एवं सुरक्षा सखी की बैठकें आयोजित की जाएंगी।
  • ​रूफटॉप मैस: थाने के कर्मचारियों और पुलिस जाब्ते को गुणवत्तापूर्ण एवं हाइजीनिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस नवविकसित रूफटॉप मैस का निर्माण किया गया है, जिससे जवानों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार होगा।

​उपस्थित पुलिस टीम:

​पुलिस टीम: सचिन मित्तल (पुलिस आयुक्त, जयपुर), रंजीता शर्मा (IPS, पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व), पारस जैन (RPS, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त), हरिशंकर शर्मा (RPS, सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर), लिखमाराम (पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी सांगानेर), उदग्रभान यादव (पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी मालपुरा गेट), चन्द्रभान (पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी रामनगरिया), गिर्राज प्रसाद (उप निरीक्षक, द्वितीय अधिकारी प्रतापनगर) एवं सांगानेर थाना स्टाफ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related