जयपुर: आगामी चुनावों के मद्देनजर पुलिस की अवैध हथकड़ शराब पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, 20 हजार लीटर वाश और 4 भट्टियां नष्ट, 80 लीटर शराब जब्त

जयपुर/ गौरव कोचर/आगामी चुनावों के दृष्टिगत अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर दक्षिण पुलिस और डीएसटी (DST) की संयुक्त टीम ने शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने ग्राम सीतापुरा बगरिया के खेतों में अवैध रूप से संचालित हो रही हथकड़ शराब की चार भट्टियों को ध्वस्त करते हुए लगभग 20,000 लीटर वाश मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही 80 लीटर तैयार हथकड़ शराब जब्त की गई है।

​पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर (RPS) के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त भवानी सिंह (RPS) के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर थानाधिकारी राजेश गौतम और डीएसटी टीम ने सीतापुरा बगरिया गांव के खेतों में दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर शराब माफिया मौके से फरार हो गए।

​सर्च ऑपरेशन के दौरान खेतों में चार चालू भट्टियां और 20 हजार लीटर वाश मिली, जिसे पुलिस ने तुरंत नष्ट कर दिया। इसके अलावा मौके से 40-40 लीटर के दो जरीकेनों में भरी कुल 80 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद कर जब्त की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 के तहत प्रकरण संख्या 848/2026 दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

राजेश गौतम (पु.नि. थानाधिकारी शिवदासपुरा), विशम्भर दयाल (पु.नि. डीएसटी), धर्मसिंह (उ.नि.), धर्मेन्द्र (उ.नि. डीएसटी), लोकेश कुमार (हेड कानि. साइबर सेल), जयसिंह (एएसआई), दयाराम (एएसआई), प्रेमचन्द्र (सउनि डीएसटी), हंसराज (हेड कानि. डीएसटी), अभयसिंह (हेड कानि. डीएसटी), राजेश (हेड कानि. डीएसटी), मानसिंह (हेड कानि. डीएसटी), संतोष (कानि.), कानाराम (कानि.), अजयपाल (कानि. डीएसटी), राजवीर (कानि. डीएसटी) और देवन्द्र (कानि. डीएसटी)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सियासत के मंच पर बड़ा दावा: ‘बाबा-भागलपुर’ ने एनडीए के भविष्य को लेकर की सटीक भविष्यवाणी

भागलपुर/ लोकेंद्र सिंह शेखावत/बिहार: देश के कई राज्यों के...