जयपुर। गोगुन्दा पुलिस ने किया एक बड़ी कार्रवाई में ₹1.25 करोड़ के 496.89 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त

जयपुर। गोगुन्दा पुलिस ने किया एक बड़ी कार्रवाई में ₹1.25 करोड़ के 496.89 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त

रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स डिजिटल डेस्क, जयपुर, गौरव कोचर, वरिष्ठ पत्रकार अपराध।

जयपुर, 9 अक्टूबर 2025 – उदयपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। गोगुन्दा पुलिस ने ₹1.25 करोड़ की बाजार कीमत वाले 496.89 किलोग्राम डोडा चूरा से भरी एक इनोवा क्रिस्टा कार को जब्त किया।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाडा और वृताधिकारी सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में अमरचंदीया तालाब के पास हुई। नाकाबंदी के दौरान दो इनोवा कारें हाई स्पीड से गुजरीं। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन दोनों चालक गाड़ी नहीं रोके।

कांस्टेबल योगेन्द्र सैन ने बहादुरी दिखाते हुए टायर ब्रेकर स्टिक का उपयोग किया। टायर फटने के बावजूद चालक ने कार नहीं रोकी और दोनों कारें कुम्भलगढ़ की तरफ भाग गईं। पुलिस ने पीछा किया और टायर ब्रस्ट वाली इनोवा क्रिस्टा को कठार गांव के पास घेर लिया। घिरने पर चालक और उसका साथी गाड़ी छोड़कर पहाड़ी और जंगल की तरफ भाग निकले।

तलाशी में कार के अंदर 25 काले रंग के प्लास्टिक कट्टे पाए गए, जिनका कुल वजन 496.89 किलोग्राम था। यह अवैध अफीम डोडा चूरा था, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹1.25 करोड़ है। कार में गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग नंबर प्लेटें भी मिलीं, जो इनके अंतरराज्यीय नेटवर्क का संकेत देती हैं।

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ और वाहन जब्त कर लिया है और फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान शुरू कर दिया है।


अन्य राज्यस्तरीय समाचार:

  • साइबर सुरक्षा माह: राजस्थान में अक्टूबर महीने में राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, बैंक और हवाई अड्डों तक पुलिस पहुंच कर नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी। डीजीपी कार्यालय ने नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
  • पुलिस शहीद दिवस: 21 अक्टूबर को ड्यूटी पर शहीद हुए जांबाज़ों को गार्ड ऑफ ऑनर, रक्तदान और वृक्षारोपण के माध्यम से श्रद्धांजलि दी जाएगी।
  • अपराधों में कमी: गत 2 वर्षों में राजस्थान में अपराधों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।
  • डोडा चूरा और अफीम की तस्करी: 16 चक्का ट्रक से 96 लाख रुपये की कीमत के डोडा चूरा और अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार।
  • कोटा में हत्या और लूट का मामला: बुजुर्ग किराना व्यापारी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए 50 हजार रुपये की राशि बरामद।
  • सिम कार्ड फ्रॉड: कोटा साइबर पुलिस ने कास्टिंग फ्रॉड मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...