जब रखवाले ही घर लूटने लगे तो फिर आग लगने से कौन बचाए: जूली

नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
7 फ़रवरी
जयपुर:कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के फोन टैपिंग मुद्दे पर प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर लिखा कि जब रखवाले ही घर लूटने लगे तो फिर आग लगने से कौन बचाएं।

जूली ने लिखा कि राजस्थान में भाजपा सरकार की सच्चाई अब उसके अपने ही मंत्री उजागर कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का बयान कि “सरकार मेरी जासूसी कर रही है, मेरा फोन टैप हो रहा है” यह साबित करता है कि यह सरकार भरोसे के लायक नहीं है। जो सरकार अपने ही मंत्रियों पर नजर रख रही हो, वह आम जनता की सुरक्षा कैसे करेगी।

उन्होंने लिखा कि भाजपा जब विपक्ष में थी तब फोन टैपिंग के मुद्दे पर खूब हंगामा किया करती थी लेकिन सत्ता में आते ही वही सरकार अब खुद अपने मंत्रियों की जासूसी के हथकंडे अपना रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा के लिए लोकतंत्र और पारदर्शिता महज एक दिखावा है। जब खुद इनके मंत्रियों को ही सरकार की नीयत पर शक होने लगे तो जनता का भरोसा उठ जाना स्वाभाविक है।

जूली ने लिखा कि भाजपा सरकार की हकीकत अब जगजाहिर हो चुकी है। जिन मुद्दों पर भाजपा सत्ता में आई थी वे अब पूरी तरह से हाशिए पर हैं। अपने ही नेताओं की निगरानी कर सरकार अब खुद असुरक्षित महसूस कर रही है। लोकतंत्र में पारदर्शिता की जगह अब डर और संदेह का माहौल बना दिया गया है। सरकार अपने लोगों पर ही भरोसा नहीं कर पा रही तो जनता का क्या हाल होगा?

उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार ने राजस्थान को बदहाल कर दिया है। पहले जिलों के पुनर्गठन में अराजकता और अब अपने ही मंत्रियों की जासूसी इस सरकार का असली चेहरा उजागर करने के लिए काफी है। राजस्थान की जनता ने इस निगरानी राज के लिए भाजपा को नहीं चुना था।

मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार को इस गंभीर मुद्दे पर जनता को जवाब देना चाहिए। अगर खुद भाजपा के मंत्री ही सरकार की नीयत पर सवाल उठा रहे हैं तो मुख्यमंत्री को इस पर चुप नहीं बैठना चाहिए। जनता को यह जानने का हक है कि आखिर क्यों और किसके आदेश पर मंत्रियों की जासूसी की जा रही है। लोकतंत्र में पारदर्शिता का दिखावा करने वाली भाजपा आज तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। क्या राजस्थान की जनता ने इस डर और संदेह की राजनीति के लिए भाजपा को चुना था? हम इस तानाशाही रवैये का डटकर विरोध करेंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

जूली ने लिखा कि भाजपा का असली रंग अब जनता के सामने आ चुका है और राजस्थान के लोग इसका जवाब जरूर देंगे।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष 2 साल: नव...

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान ने की व्यवस्थाओं की सराहना

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान...

बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि का उपयोग

 बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि...