छात्रों ने सावन में किया बैद्यनाथ धाम पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

छात्रों ने सावन में किया बैद्यनाथ धाम पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
(हरिप्रसाद शर्मा)

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 16,2025

देवघर/बैद्यनाथधाम – उदय राम मेमोरियल शिक्षण संस्थान के छात्रों ने सावन माह के पावन अवसर पर भगवान शिव के प्रमुख द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा बैद्यनाथ धाम में स्वच्छता अभियान चलाकर न केवल सामाजिक चेतना का परिचय दिया, बल्कि आस्था के साथ सेवा को जोड़ने का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मल चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि “बैद्यनाथ धाम हमारे आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। हमें न केवल दर्शन और भक्ति के लिए बल्कि उसकी स्वच्छता व पवित्रता के संरक्षण के लिए भी सदैव संलग्न रहना चाहिए। तीर्थ स्थलों की गरिमा उनकी स्वच्छता से ही बनी रहती है।”

Photo credit Telegraph Times

विद्यालय प्रभारी विष्णु शर्मा ने जानकारी दी कि स्वच्छता अभियान के तहत छात्रों ने बाबा बैद्यनाथ धाम के आसपास के क्षेत्रों की गंदगी हटाई, पानी के कुंडों की सफाई की, और आसपास फैले कचरे को एकत्र कर उचित स्थान पर निस्तारित किया।
कुछ छात्रों ने दीवारों पर “तीर्थ को गंदा ना करें”, “स्वच्छता में है शिव का वास”, “हर कदम स्वच्छता की ओर” जैसे प्रेरक स्लोगनों और चित्रों का लेखन कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अभियान के अंतर्गत छात्रों ने धाम परिसर में 21 पौधों का वृक्षारोपण भी किया, जिसमें पीपल, नीम, अमलतास जैसे छायादार व पर्यावरण हितैषी वृक्ष शामिल थे।

धाम के संत चैतन्य ब्रह्मचारी ने छात्रों के इस पुण्य प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें सरस्वती की कृपा व शिव का आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि “युवाओं की ऐसे सेवाभाव वाली गतिविधियाँ समाज को नई दिशा देती हैं।”

इस सेवा कार्य में विद्यालय के 60 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिनमें धनेश्वरी कुमावत, कौशिक कुमार, नेहरू पंडित, अक्षिता वर्मा सहित कई विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका रही।
छात्रों ने श्रमदान करते हुए न केवल सामाजिक जागरूकता फैलाई, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित किया कि आस्था के साथ सेवा और संरक्षण की भावना भी जरूरी है।

संस्था की ओर से भविष्य में अन्य तीर्थ स्थलों पर भी ऐसे अभियान चलाने की योजना है, जिससे स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन से जोड़ा जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सारंगढ़: सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा; कृषि विभाग के REO ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, CCTV में कैद हुई करतूत

गणपत चौहान / छत्तीसगढ़  ​सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कृषि विभाग कार्यालय...

नेत्र चिकित्सा सेवा एक आध्यात्मिक साधना है: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया 150वें नि:शुल्क...

धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विश्व धरोहर दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने...