छबड़ा में सड़कों की मरम्मत के लिए 187 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी

छबड़ा में सड़कों की मरम्मत के लिए 187 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी

09 सितम्बर 2025 जयपुर। लोकेंद्र सिंह शेखावत।टेलीग्राफ टाइम्स 

उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में जानकारी दी कि छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान 59 सड़कें और 35 पुलियाएं क्षतिग्रस्त पाई गईं। इनमें से 14 सड़कों की मरम्मत हेतु 187 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि शेष 45 सड़कें और 35 पुलियाओं की मरम्मत के लिए 69.45 करोड़ रुपए की राशि अनुमानित है। इस राशि की स्वीकृति प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी।

दिया कुमारी प्रश्नकाल के दौरान विधायक प्रताप सिंह सिंघवी द्वारा पूछे गए मूल प्रश्न का जवाब दे रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...