छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सम्मान यात्रा ने भरी नई ऊर्जा, देशभर के सेनानी परिवार हुए भाव-विभोर

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सम्मान यात्रा ने भरी नई ऊर्जा, देशभर के सेनानी परिवार हुए भाव-विभोर

│गणपत चौहान,छत्तीसगढ़ 

बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सम्मान यात्रा ने रविवार को बिलासपुर शहर में अभूतपूर्व देशभक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया। देश के विभिन्न राज्यों से आए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी परिवारों, पदाधिकारियों और नागरिकों ने इस ऐतिहासिक आयोजन में हिस्सा लिया।

जय स्तंभ से प्रारम्भ सम्मान यात्रा तिरंगे की शान और गगनभेदी नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अनुभव भवन पहुँची। स्काउट-गाइड बच्चों का मार्च-पास्ट और बच्चों द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने वातावरण को भावनाओं से भर दिया।


“स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के लिए छत्तीसगढ़ का संगठन प्रेरणा बनेगा”—जितेंद्र रघुवंशी

राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित संकल्प तभी पूर्ण होगा जब सेनानी परिवारों को नीतियों में उचित स्थान दिया जाए। उन्होंने बताया कि संगठन “हर महीने प्रथम रविवार – दस बजे, दस मिनट, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम” अभियान को राष्ट्रव्यापी स्वरूप दे रहा है।

रघुवंशी ने वंदे मातरम् उद्यान में सेनानी परिवारों के नाम की पट्टिकाएँ लगाने के लिए विधायक अमर अग्रवाल का आभार माना और इसे देशभर का अनुकरणीय मॉडल बताया।


विधायक अमर अग्रवाल बोले

│फ़ोटोग्राफ टेलीग्राफ टाइम्स

विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि वंदे मातरम् उद्यान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम की पट्टिकाएँ लगाना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में सोच का दायरा संकुचित हुआ है, जिसके कारण सरकारों ने सेनानियों के योगदान पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने हरिओम पंवार की कविता “उन्हें कौन याद करेगा, हमें बताना होगा…” का उल्लेख करते हुए चंद्र प्रकाश बाजपेयी के सतत प्रयासों की सराहना की।

अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि संगठन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के लिए सौंपे गए अधिकार पत्र को संज्ञान में लेकर सेनानी परिवारों के सम्मान व हितों के लिए उचित कदम उठाने की अनुशंसा करेंगे।


संगठन की प्रमुख मांगें

  • सभी सेनानी व शहीद परिवारों को सम्मान पेंशन
  • प्रत्येक जिले में स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन
  • सेनानियों की जीवनियों को पाठ्यक्रम में शामिल करना
  • नगर निकायों में सेनानी परिवारों का मनोनयन
  • स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण परिषद का गठन

भावनात्मक पल

निवेदिता सरकार के निर्देशन में बच्चों द्वारा वंदे मातरम्, ऐ मेरे वतन के लोगों सहित कई देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने उपस्थित समुदाय को भाव-विभोर कर दिया। स्काउट-गाइड टीम का मार्च-पास्ट आकर्षण का केंद्र रहा।


कार्यक्रम में लगे सभी स्वयंसेवकों का योगदान सराहनीय

इंदर टहलियानी, सोनम, मनीष साहू, अनिल तिवारी, रमेश श्रीवास, महेंद्र टंडन सहित सभी पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन किया। संचालन डॉ. उषा किरण बाजपेयी और आभार डॉ. शकुंतला जितपुरे ने व्यक्त किया।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related