छत्तीसगढ़: गांड़ा समाज विकासखंड बागबाहरा का 6वां वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक संगठनों और प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

छत्तीसगढ़: गांड़ा समाज विकासखंड बागबाहरा का 6वां वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक संगठनों और प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

Edited By : गणपत चौहान 
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 24,2025

बागबाहरा, महासमुंद | छत्तीसगढ़ के गांड़ा समाज विकासखंड बागबाहरा द्वारा 22 जून, रविवार को स्थानीय मंडी प्रांगण में 6वां वार्षिक सम्मेलन एवं भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस पारंपरिक आयोजन की शुरुआत श्रद्धापूर्वक शंभूपिण्ड, कलश स्थापना, बूढ़ादेव पूजा एवं शंभू वंदना के साथ की गई, जिसे गांड़ा बाजा की सांस्कृतिक धुनों ने और भी गरिमामय बना दिया।

Images by aparichitsource

शिक्षा, समाजसेवा और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अलंकरण सम्मान

इस अवसर पर सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभूतियों को विभिन्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर अलंकरणों से नवाज़ा गया। सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र के साथ नगद राशि भी भेंट की गई।

शैक्षणिक क्षेत्र में “महाराजी क्षेत्रपाल प्रतिभावान विद्यार्थी अलंकरण” से सम्मानित छात्र:

  • कक्षा 10वीं:
    • प्रथम: निखिल कुमार जगत
    • द्वितीय: सानिया बघेल
    • तृतीय: भावना
  • कक्षा 12वीं:
    • प्रथम: नीलम सूर्यवंशी
    • द्वितीय: कुमारी काजल
    • तृतीय: कुमारी सिमरन

इन सभी विद्यार्थियों को ₹20,000 नगद एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

अन्य विशिष्ट अलंकरण सम्मान:

  • महिला सशक्तिकरण:
    • शहीद रुखमणी देवी क्षेत्रपाल महिला सशक्तिकरण अलंकरण – श्रीमती झंगली बाई
  • कला, साहित्य एवं संस्कृति:
    •  डेरहाराम पांडे अलंकरण – भोलाराम जगत
  • पत्रकारिता:
    • गणमालिया पत्रकारिता सम्मान –  वीरेंद्र तांडे
  • उत्कृष्ट नागरिक अलंकरण:
    •  घासीराम नागवंशी
  • वरिष्ठ नागरिक अलंकरण:
    •  पुनीत राम बघेल,  रमेसर तांडी,  टीकम सिंह बघेल, श्री सदासिंह सोनवानी,  भगत राम ताण्डी,  दीनदयाल महानंद,  तीरथ सूर्यकांत,  राजू महानंद,  गोपी राम जगत

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को भी पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

Images by aparichitsource

मुख्य अतिथि ने दी मार्गदर्शना, समाज को दी सशक्तिकरण की राह

मुख्य अतिथि  के. एल. चौहान (I.A.S.) ने समाज को शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में संगठित रूप से आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को IAS, IPS जैसी सेवाओं में जाने हेतु प्रेरित किया और मार्गदर्शन दिया।

वहीं, सुंदरदास कुलदीप, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती खिलेश्वरी बघेल एवं वेदराम नंदे ने सांस्कृतिक जागरूकता और समाज के संगठित विकास पर जोर दिया।

राजनीतिक उपेक्षा पर चिंता, संगठनात्मक मजबूती की आवश्यकता पर बल

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हीरा नेताम जी ने अपने समापन उद्बोधन में समाज की राजनीतिक उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की और भविष्य में समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त एवं संगठित करने की जरूरत बताई।

आयोजन में रही मजबूत टीम भावना और सहभागिता

समारोह की व्यवस्थाएं ब्लॉक सचिव चुम्मनलाल जगत, कोषाध्यक्ष अवधेश टांडे, जीवराखन महानंद, नरोत्तम जगत, गोकुल टांडे, देव तांडे, अहिल्या राजवंशी, तारिणी कुलदीप सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों द्वारा सफलतापूर्वक संचालित की गईं।

मंच संचालन का दायित्व हेमंत सोनवानी, राजू तांडी एवं हेमसिंग नाग ने बखूबी निभाया।

प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

अतिथियों में विजय प्रताप, कोमल महानंद, थानूराम पांडे, शिवा जगत, नाथूराम महानंद, श्रीमती पोषण यशवंत विभार, श्रीमती कुम्मन अरविंद महानंद, श्रीमती बसंती घासीराम नागवंशी, हरीश कुमार जगत, गुलशन कुमार बघेल सहित हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...