छत्तीसगढ़ गठन के रजत जयंती वर्ष में युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका — सीजी आईडियाथन से जुड़कर साझा करें आइडिया और जीतें इनाम

छत्तीसगढ़ गठन के रजत जयंती वर्ष में युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका — सीजी आईडियाथन से जुड़कर साझा करें आइडिया और जीतें इनाम

पीएमईजीपी और पीएमएफएमई से स्वरोजगार को नई दिशा

गणपत चौहान छत्तीसगढ़ •

रायगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार स्वरोजगार और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार नए अवसर सृजित कर रही है। राज्य में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनसे न केवल स्टार्टअप संस्कृति को बल मिल रहा है बल्कि स्थानीय जरूरतों के अनुरूप रोजगार के अवसर भी विकसित हो रहे हैं। जमीन, बिजली, पानी, सड़क और बैंकिंग लिंकेज जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर सरकार नव उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही है।

Photo credit Telegraph Times

इसी क्रम में केंद्र सरकार की दो नई योजनाएं — प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) — अब जिले में लागू की जा रही हैं। इन योजनाओं का संचालन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के माध्यम से किया जाएगा।

हाल ही में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में युवाओं को इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि पीएमईजीपी योजना के तहत पात्र आवेदकों को ऋण और अनुदान की सुविधा दी जाएगी।

इस योजना के तहत —

  • परियोजना की ऋण सीमा 5 लाख से 50 लाख रुपये तक होगी।
  • शहरी क्षेत्र के लिए 15 से 25%, और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 25 से 35% तक सब्सिडी दी जाएगी।
  • सामान्य वर्ग को 10% और अन्य वर्गों को 5% स्वयं का अंशदान देना होगा।
  • आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना होगा तथा अनिवार्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ही बैंक की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
  • योजना का लाभ केवल नवीन परियोजनाओं के लिए ही मिलेगा।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है।

जिन कार्यों के लिए ऋण नहीं मिलेगा

  • मांसाहार उत्पादन, बिक्री और प्रसंस्करण
  • पान, बीड़ी, सिगरेट या अन्य नशीली वस्तुएं
  • ऐसा होटल या ढाबा जहां शराब या मांसाहार परोसा जाता हो
  • प्लास्टिक कंटेनर या पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले उत्पाद
  • रेशम पालन, बागवानी, पुष्पोद्यानिकी, हार्वेस्टर
  • चाय, कॉफी, रबर या तंबाकू आधारित उद्योग

बेहतर स्टार्टअप के अवसर
जिला पंचायत सीईओ अभिषेक बबन पठारे ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई इन योजनाओं से युवाओं के लिए स्वरोजगार और स्टार्टअप के अपार अवसर उपलब्ध होंगे। सरकार का प्रयास है कि उद्योगपतियों, प्रशिक्षकों और रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं को एक मंच पर लाया जाए ताकि उद्यमिता को नई दिशा मिल सके। साथ ही युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

सीजी आईडियाथन से जुड़कर साझा करें आइडिया, पाएं पुरस्कार
राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ सरकार ने “सीजी आईडियाथन” की शुरुआत की है, जिसका संचालन स्टार्टअप छत्तीसगढ़ के माध्यम से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के प्रतिभावान युवाओं के नवाचार को प्रोत्साहन देना है।

18 से 35 वर्ष की आयु के युवा इस मंच पर अपने अभिनव आइडिया सरकार के साथ साझा कर सकते हैं। श्रेष्ठ विचारों को 51,000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में वही प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं जो छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी हों और जिनका आइडिया पहले किसी परियोजना में लागू नहीं हुआ हो।

सीजी आईडियाथन प्रतियोगिता दो स्तरों पर आयोजित की जाएगी —

  • डिवीजन स्तर पर नवंबर-दिसंबर में
  • राज्य स्तर पर नवंबर में डेमो प्रेजेंटेशन

आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर निर्धारित की गई है। चयनित प्रतिभागियों के आइडिया 1 नवंबर को राज्योत्सव में सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किए जाएंगे। सरकार इन चयनित स्टार्टअप्स को आर्थिक सहायता और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में सहयोग करेगी।

यह पहल न केवल नवाचार को बढ़ावा देगी, बल्कि प्रगतिशील और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...