छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम जुड़ा रेल नेटवर्क से

छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम जुड़ा रेल नेटवर्क से

रायपुर, 18 सितम्बर 2025 गणपत चौहान, ब्यूरो चीफ़ छत्तीसगढ़, टेलीग्राफ टाइम्स।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजिम से रायपुर के बीच नई मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने राजिम-रायपुर-राजिम मेमू सेवा को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही रायपुर-अभनपुर की दो मेमू ट्रेनों का विस्तार भी राजिम तक किया गया। बड़ी संख्या में यात्री इस सेवा का लाभ उठाने के लिए उपस्थित हुए और पहली यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

Photo credit Telegraph Times

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस सेवा से राजिम सहित गरियाबंद और देवभोग क्षेत्र के लोगों को राजधानी रायपुर तक सस्ती और किफायती यात्रा का नया विकल्प मिला है। विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी और आमजन सभी को इसका लाभ होगा। उन्होंने कहा—“छत्तीसगढ़ का प्रयाग, राजिम अब रेल नेटवर्क से जुड़ गया है। ग्रामीण अंचलों से राजधानी तक की यात्रा अब और अधिक सरल, सुविधाजनक और किफायती हो गई है।”

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गति लगातार बढ़ रही है और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से हो रहा निवेश आने वाली पीढ़ियों के लिए नया भविष्य गढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि लगभग आठ साल बाद अब नैरोगेज की जगह ब्रॉडगेज ट्रेन सुविधा उपलब्ध हुई है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 45,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं संचालित हैं और आगामी बजट में 7,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Photo credit Telegraph Times

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि इस सेवा से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के पाँच रेलवे स्टेशन ‘निर्मल भारत रेलवे स्टेशन’ योजना में शामिल किए गए हैं। वहीं रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजिम में धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को सीधी सुविधा मिलने से क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी। महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि इस सेवा से श्रद्धालु अब डोंगरगढ़ तक भी आसानी से यात्रा कर सकेंगे।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, 19 सितम्बर 2025 से गाड़ी संख्या 68766/68767 राजिम-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर का प्रतिदिन नियमित संचालन होगा। इस ट्रेन में 6 सामान्य श्रेणी के डिब्बे और 2 पावरकार सहित कुल 8 कोच रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा—नई रेल सेवा से यात्रियों को सस्ती, सुलभ और आरामदायक सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का सामाजिक व आर्थिक विकास तेज होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया मतदान: मतदाताओं से निर्भीक होकर वोट डालने का आह्वान

जयपुर, 11 सितम्बर/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्य सचिव वी....

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...