छत्तीसगढ़िया सर्व गाड़ा समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, डॉ. किरण विक्रम बघेल का हुआ सम्मान

छत्तीसगढ़िया सर्व गाड़ा समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, डॉ. किरण विक्रम बघेल का हुआ सम्मान

रायपुर। गणपत चौहान ब्यूरो चीफ़, छत्तीसगढ़ टेलीग्राफ टाइम्स।
छत्तीसगढ़िया सर्व गाड़ा समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक में समाज हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर समाज के उत्थान एवं संगठन को मजबूत करने की रणनीतियों पर भी विचार किया गया।

बैठक के दौरान समाज की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. किरण विक्रम बघेल का विशेष सम्मान किया गया। डॉ. बघेल पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में गाड़ा समाज की पहली ऐसी महिला हैं जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए प्रदेश प्रवक्ता के रूप में चयनित किया है। यह उपलब्धि समाज के लिए गौरव का क्षण बताया गया।

डॉ. बघेल का सम्मान श्रीफल, शाल और गुलदस्ते भेंट कर किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुलदीप, रोशन बघेल (कटघोरा), प्रदेश सचिव अशोक चौहान, प्रदेश संरक्षक सुंदरदास कुलदीप, अंदकुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुशील दरों, महेश दरों (नारायणपुर), विधिक सलाहकार एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहनसिंह गंधर्व, संतोष कुंभकार, ध्वजाराम चौहान (कोरबा) और देवदास समाज के प्रदेशाध्यक्ष डी.एस. नाग सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. किरण विक्रम बघेल की उपलब्धि न केवल गाड़ा समाज बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व और सक्रिय योगदान से समाज नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। अंत में सभी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...