चौमूं में नवनिर्वाचित बार पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन, डॉ. रविंद्र आचार्य ने पहनाया श्याम दुपट्टा

चौमूं में नवनिर्वाचित बार पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन, डॉ. रविंद्र आचार्य ने पहनाया श्याम दुपट्टा 

| लोकेंद्र सिंह शेखावत

चौमूं। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में बुधवार को एक गरिमामय एवं भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता एवं गोल्ड मेडलिस्ट पंडित डॉ. रविंद्र आचार्य** मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

एडवोकेट अमित शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बार एसोसिएशन चौमूं के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चरण सिंह जाट, महासचिव मुकेश अग्रवाल एवं सांस्कृतिक सचिव प्रियंका यादव का साफा एवं माला पहनाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रविंद्र आचार्य ने सभी पदाधिकारियों को ‘श्याम दुपट्टा’ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके सफल व जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना की।

अपने संबोधन में डॉ. रविंद्र आचार्य ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के साथ-साथ न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे पारदर्शिता, अनुशासन और सहयोग की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

कार्यक्रम में एडवोकेट हेमराज यादव, एडवोकेट  विजय भातरा , एडवोकेट कालूराम अग्रवाल, मुकेश शर्मा, पायल शर्मा, पूजा शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...