चोरी की आल्टो कार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की आल्टो कार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव कोचर • वरिष्ठ संपादक 

जयपुर, 13 अक्टूबर। ओमेक्स सिटी बगरू से 25 सितंबर को चुराई गई आल्टो कार (RJ 45 CV 4930) को करधनी थाना पुलिस ने बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

जयपुर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि वाहन चोरी की रोकथाम के लिए दिए गए निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम और सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाड़ा के सुपरविजन में थानाधिकारी करधनी के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्धों पर निगरानी रखी और महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की कार बरामद कर ली।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आलोक चौधरी (33 वर्ष), निवासी नयापुरा खुर्द, नगला भगोरी, थाना बयाना, जिला भरतपुर (वर्तमान में गणेश नगर-17, खोराबीसल, जयपुर) के रूप में हुई है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है, जिससे और भी वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

पुलिस टीम: सवाई सिंह (पु.नि.), शक्ति सिंह (हेड कांस्टेबल), किशोर सिंह (कांस्टेबल) थाना करधनी जयपुर.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...