चित्तौड़गढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय इनामी बदमाश गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय इनामी बदमाश गिरफ्तार

जयपुर, 25 अगस्त। गौरव कोचर। टेलीग्राफ टाइम्स 
चित्तौड़गढ़ पुलिस ने एक महीने पहले शहर के हाथी कुंड मधुवन क्षेत्र में हुए चोरी के मामले का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर झालावाड़ जिले में 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह कार्रवाई सदर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की है।

चोरी की वारदात

18 जुलाई को हाथी कुंड मधुवन निवासी पदम कुमार माली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और विशेष टीम गठित की।

पुलिस की जांच और टीम की रणनीति

एसपी चित्तौड़गढ़ ने बताया कि एएसपी सरिता सिंह, डीएसपी विनय कुमार और सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि नीमच जिले की बाछड़ा गैंग इस तरह की चोरी की वारदातों में शामिल है। इसके बाद पुलिस ने लगातार दबिश देकर गैंग के सदस्यों की तलाश तेज की।

गिरफ्तारी

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश के नीमच सिटी थाना क्षेत्र के चंडोली गांव से आरोपी रवि पुत्र रोडमल बाछड़ा को गिरफ्तार किया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी रवि बाछड़ा पर नीमच सिटी थाने में चोरी और नकबजनी के 5 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वह झालावाड़ के भवानीमंडी थाने में दर्ज एक मामले में 10 हजार रुपये का इनामी और टॉप-10 वांटेड अपराधी है। साथ ही वह नीमच के सरवानिया चौकी में भी एक चोरी के मामले में वांछित था।

आगे की कार्रवाई

पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। वहीं, इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...