चितावा में हरिद्वार से आए कांवड़ियों का भव्य स्वागत, जगदंबा होटल में की गई विश्राम और भोजन की उत्तम व्यवस्था

चितावा / लोकेंद्र सिंह शेखावत/ पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से गंगाजल लेकर कुचामन की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों का चितावा आगमन पर ग्रामीणों द्वारा गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। कांवड़ियों के गांव की सीमा में प्रवेश करते ही पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

​पुष्पवर्षा और माल्यार्पण से अभिनंदन

गांव के मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने हरिद्वार से पैदल यात्रा कर आ रहे कांवड़ियों का फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्प बरसाकर अभिनंदन किया। कांवड़ियों के स्वागत में ग्रामीणों का भारी उत्साह देखने को मिला।

​जगदंबा होटल में सेवा और जलपान व्यवस्था

लंबी पदयात्रा के बाद पहुंचे कांवड़ियों के लिए चितावा स्थित जगदंबा होटल में विश्राम, शुद्ध पेयजल, जलपान तथा भोजन की समुचित व्यवस्था की गई। ग्रामीणों ने सेवा भाव के साथ कांवड़ियों को भोजन प्रसादी ग्रहण कराई और उनके विश्राम की देखरेख की।

​सेवा कार्य में जुटे ग्रामीण

इस अवसर पर स्वागत, सत्कार एवं सेवा व्यवस्था में मुख्य रूप से परमानन्द शर्मा, मातादीन आचार्य, रामप्रकाश गुर्जर, महेश खण्डेलवाल, धर्मवीर नायक, मनीष शर्मा, देवा गुर्जर, हरी सिंह राठौड़, भवानी सिंह राजावत, राजवीर सिंह राठौड़, छोटू सिंह राजावत, शैतान सिंह राजावत, कुलदीप सिंह राठौड़, श्याम सिंह राजावत, गणेश स्वामी और चंदन सिंह राजावत सहित अनेक ग्रामवासी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...