चिकित्सा संस्थानों के 3 दिवसीय सघन निरीक्षण अभियान के पहले दिन 813 संस्थानों की जांच

चिकित्सा संस्थानों के 3 दिवसीय सघन निरीक्षण अभियान के पहले दिन 813 संस्थानों की जांच

सुनील शर्मा •

05 नवम्बर 2025, 08:15 PM
जयपुर, 5 नवम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय सघन निरीक्षण अभियान बुधवार से प्रारंभ हुआ। अभियान के पहले दिन राज्य, जोन, जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने कुल 813 चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया और इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (IPHS) के मानकों के आधार पर उनकी स्थिति का मूल्यांकन किया।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गायत्री राठौड़ ने बताया कि यह निरीक्षण अभियान 5 से 7 नवम्बर तक चलेगा। इसका उद्देश्य प्रदेशभर के चिकित्सा संस्थानों में सेवा गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों, जिला अस्पतालों, मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्रों, उप जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का विस्तृत निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण में भवन और साफ-सफाई की स्थिति, मानव संसाधन की उपलब्धता, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, ओपीडी और आईपीडी में मरीजों की संख्या, नि:शुल्क दवा और जांच योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि पहले दिन 813 चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 3 जिला अस्पताल, 23 उप जिला अस्पताल, 1 सैटेलाइट अस्पताल, 125 सीएचसी, 267 पीएचसी और 394 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एम्बुलेंस सेवाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने एम्बुलेंस में उपलब्ध जीवनरक्षक उपकरणों की कार्यशीलता और रखरखाव की स्थिति की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related