चंबल में अवैध रेत खनन और जोजरी नदी के प्रदूषण पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुख्य सचिव की चर्चा

​सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना और नदी संरक्षण के प्रयासों से कराया अवगत

​चंबल अभयारण्य में अवैध खनन रोकने को 40 संवेदनशील स्थानों पर 200 बॉर्डर होमगार्ड और 65 सीसीटीवी तैनात

​जोजरी, बांडी एवं लूणी नदी प्रणाली में प्रदूषण के स्थायी समाधान के लिए संशोधित कार्ययोजना सर्वोच्च न्यायालय की समिति को प्रस्तुत

​जयपुर/ गौरव कोचर/मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों के क्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा पर्यावरण भवन में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव ने केंद्रीय मंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन की रोकथाम और जोजरी नदी में औद्योगिक प्रदूषण की गंभीर समस्या पर विस्तृत चर्चा हुई।

​चंबल अभयारण्य में सख्त निगरानी और कार्रवाई

मुख्य सचिव ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना में चंबल अभयारण्य क्षेत्र में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं:

  • ​सुरक्षा बल व सीसीटीवी तैनाती: अभयारण्य के 40 संवेदनशील स्थानों पर 200 बॉर्डर होमगार्ड तैनात किए गए हैं तथा 24 घंटे निगरानी के लिए कुल 65 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।
  • ​बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: जनवरी 2025 से जून 2026 की अवधि के दौरान अवैध रेत खनन एवं परिवहन के मामलों में 536 प्राथमिकी दर्ज की गईं तथा 541 वाहन जब्त किए गए।
  • ​नियमित समीक्षा: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय समिति द्वारा संबंधित विभागों की कार्रवाई की नियमित समीक्षा की जा रही है।

​जोजरी, लूणी और बांडी नदी प्रणाली के प्रदूषण पर नियंत्रण

बैठक में जोजरी नदी सहित लूणी एवं बांडी नदी प्रणाली में औद्योगिक प्रदूषण की रोकथाम के उपायों पर भी विचार-विमर्श हुआ:

  • ​इकाइयों का संचालन बंद: सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप जोधपुर में साझा अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र और उससे जुड़ी 306 वस्त्र उद्योग इकाइयों का संचालन वर्तमान में बंद रखा गया है।
  • ​प्लांट का अपग्रेडेशन: संयंत्र को शून्य तरल उत्सर्जन (Zero Liquid Discharge) प्रणाली के अनुरूप उन्नत करने की योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

​स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार की कार्ययोजना

मुख्य सचिव ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि जोजरी, बांडी एवं लूणी नदी प्रणाली में प्रदूषण के स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार ने व्यापक कार्ययोजना का एक संशोधित मसौदा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति को प्रस्तुत कर दिया है।

​बैठक के अंत में दोनों नदी प्रणालियों के प्रभावी संरक्षण और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना को गति देने के लिए केंद्र व राज्य के बीच आपसी समन्वय को और मजबूत करने पर सहमति बनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...