घूमर नृत्य राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान, पहली बार राज्य के सातों संभाग मुख्यालयों पर आयोजित होगा घूमर फेस्टिवल – 2025 :- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

घूमर नृत्य राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान, पहली बार राज्य के सातों संभाग मुख्यालयों पर आयोजित होगा घूमर फेस्टिवल – 2025 :- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

रिपोर्ट लोकेंद्र सिंह शेखावत, टेलीग्राफ टाइम्स

________________________

12 नवम्बर 2025, 04:10 PM
जयपुर, 12 नवम्बर। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि घूमर नृत्य राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार घूमर नृत्य आधारित घूमर फेस्टिवल – 2025 का आयोजन बुधवार, 19 नवम्बर 2025 को किया जाएगा। यह भव्य आयोजन राज्य के सातों संभाग मुख्यालयों — जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर — पर एक साथ होगा।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

राज्यस्तरीय मुख्य आयोजन जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर हजारों प्रतिभागी पारम्परिक राजस्थानी वेशभूषा में एक साथ घूमर नृत्य प्रस्तुत करेंगे, जिससे राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम दिखाई देगा।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को राजस्थान पर्यटन भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न स्टेकहोल्डर्स की बैठक आयोजित हुई, जिसमें घूमर महोत्सव 2025 की तैयारी एवं समन्वय पर चर्चा की गई।

दिया कुमारी ने कहा कि इस फेस्टिवल में 12 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाएं और किसी भी उम्र की महिलाएं भाग ले सकती हैं। उन्होंने स्कूल-कॉलेज की छात्राओं, गृहणियों, प्रोफेशनल डांसर और कामकाजी महिलाओं से इस नृत्य उत्सव में भाग लेने का आग्रह किया ताकि राजस्थान की पारंपरिक कला और संस्कृति को प्रोत्साहन मिल सके।

  1. फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

उन्होंने कहा कि दर्शक भी पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में आकर इस आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

निःशुल्क पंजीकरण
राजस्थान पर्यटन विभाग की वेबसाइट ghoomar.rajasthan.gov.in पर प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

नृत्य तैयारी हेतु निःशुल्क वर्कशॉप
घूमर फेस्टिवल की तैयारी के लिए सातों शहरों में निःशुल्क वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर में जवाहर कला केंद्र में 6 दिवसीय वर्कशॉप (11 से 16 नवम्बर 2025) चल रही है, जिसमें प्रतिभागियों को घूमर के पारंपरिक चरण, मुद्रा और ताल सिखाई जा रही है।

साऊण्ड ट्रेक पर होगी घूमर प्रस्तुति
घूमर फेस्टिवल के लिए विशेष रूप से साऊण्ड ट्रेक तैयार करवाया गया है, जिस पर सातों संभागों में प्रतिभागी एक साथ घूमर नृत्य करेंगे।

जयपुर में लाइव म्यूजिक पर घूमर प्रदर्शन
राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम जयपुर में लाइव म्यूजिक के साथ आयोजित होगा। इस दौरान गणगौर घूमर डांस अकादमी की कार्यकारी निदेशक ज्योति तोमर के निर्देशन में अकादमी के सदस्यों एवं जयपुर से चयनित प्रतिभागियों द्वारा लाइव संगीत की धुन पर पारंपरिक घूमर नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

यह महोत्सव राजस्थान की समृद्ध लोकसंस्कृति, नारी सशक्तिकरण और सामूहिक लोकनृत्य परंपरा को नई ऊँचाई देने वाला होगा।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...